Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा प्रवासी भारतीयों के केसों के निपटारे के लिए वैबसाईट लांच

दुनिया के किसी भी कोने में से कुछ जरूरी दस्तावेजों समेत दर्ज करवाई जा सकेगी शिकायत, समयबद्ध तरीके से होगा निपटारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2021

Last updated on: Mar 02, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने विदेशों में बसे पंजाबियों को बड़ी राहत देते हुये उनके पारिवारिक, संपत्ति से सम्बन्धित और अन्य केसों के निपटारे के लिए वैबसाईट की शुरुआत की है। पंजाब स्टेट प्रवासी भारतीय आयोग की इस वैबसाईट www.nricommissionpunjab.com को आज पंजाब के प्रवासी भारतीयों, खेल और युवा सेवाओं के मंत्री राणा गुरमीत सिंह  सोढी ने मिनी सचिवालय स्थित आयोग के कार्यालय में संक्षिप्त समागम के दौरान लांच किया।राणा सोढी ने बताया कि विदेशों में रहते पंजाबियों की इमीग्रेशन, राष्ट्रीयता, विवाह, माता-पिता के दरम्यान बच्चों सम्बन्धी झगड़े, पति-पत्नी की देख-रेख, विवाह सम्बन्धी संपत्ति का विभाजन, देश से बाहर बच्चा गोद लेना, वारिस, गैर-कानूनी प्रवास, नौकरी सम्बन्धी बुरे हालात, भारतीय जायदाद की किरायेदारी, सरोगेसी प्रबंध और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए पंजाब राज्य एन.आर.आई आयोग का गठन साल 2011 में किया गया था परन्तु प्रवासी भारतीयों के केसों के हल के लिए जरुरी दस्तावेजों और सूचना के अदान-प्रदान की कमी चुभ रही थी जिसको पूरा करने के लिए यह वैबसाईट लांच की गई है।प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने बताया कि इस वैबसाईट www.nricommissionpunjab.com के द्वारा दुनिया के किसी भी कोने में बैठे प्रवासी भारतीय कुछ जरूरी दस्तावेजों समेत अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वैबसाईट पर अपनी मुश्किल से सम्बन्धित चैकलिस्ट के अनुसार अपनी शिकायत दर्ज करवानी होगी। शिकायत दर्ज होने के उपरांत शिकायतकर्ता को भविष्य में अगली जानकारी या कार्यवाही के लिए विलक्षण नंबर दिया जायेगा।

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुये आयोग के चेयरमैन जस्टिस (सेवा मुक्त) शेखर कुमार धवन ने बताया कि शिकायतकर्ता पंजाब राज्य का मूल निवासी होना चाहिए या शिकायत की घटना पंजाब से सम्बन्धित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिकायत हिंदी, पंजाबी या अंग्रेजी में दर्ज करवाई जा सकती है।जस्टिस धवन ने बताया कि वैबसाईट पर शिकायतकर्ता को अलग-अलग किस्मों के केसों के लिए शिकायत दर्ज करने और उनके साथ दाखिल किये जाने वाले जरुरी दस्तावेजों का मुकम्मल विवरण दिया गया है। शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत अपलोड करने और दस्तावेज दाखिल करने के लिए कदम-दर-कदम निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय किसी मामले सम्बन्धी आए फैसले की कॉपी भी वैबसाईट से डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अख़बार, टी.वी. चैनल, रेडियो आदि से प्राप्त खबर के जरिये जाहिर की गई प्रवासी भारतीयों की मुश्किलों का भी आयोग निरंतर नोटिस लेता रहा है।इसी दौरान राणा सोढी ने आयोग के सदस्यों के लिए तैयार दो कमरे भी आयोग के सुपुर्द किये। इस मौके पर एन.आर.आई. विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कृपा शंकर सरोज, ए.डी.जी.पी. (एन.आर.आईज़) श्री ए.एस. राय, आयोग के मैंबर श्री एम.पी. सिंह (आई.ए.एस. सेवा मुक्त), श्री एच.एस. ढिल्लों (आई.पी.एस. सेवा मुक्त), श्री गुरजीत सिंह लहल और श्री सविन्दर सिंह सिद्धू आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Shekhar Kumar Dhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD