Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बढ़ते साईबर क्राइम से निपटने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा आई.टी. माहिरों की भर्ती और जि़ला स्तरीय साईबर क्राइम ईकाईयाँ की जाएंगी स्थापित

पंजाब पुलिस की 3 माह लम्बी साईबर जागरूकता मुहिम का हुआ समापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Feb 2021

Last updated on: Feb 24, 2021, 00:00 IST

बढ़ते साईबर अपराधों से निपटने और साईबर जगत की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) दिनकर गुप्ता ने बुधवार को 200 के करीब साईबर क्राइम और डिजिटल फोरेंसिक माहिरों की भर्ती और सभी जिलों में साईबर क्राइम ईकाईयां स्थापित करने का ऐलान किया।डी.जी.पी. गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजऱ हम ज़्यादातर अपना जीवन साईबर जगत में ही व्यतीत कर रहे हैं और ऑनलाइन बैंकिंग कर रहे ज्यादतर लोग या फिर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को साईबर क्राइम बारे पता भी नहीं है। डी.जी.पी. ने यह प्रकटाव वैबिनार के द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन जागरूकता मुहिम ‘साईबर सुरक्षा’ के समापन समारोह के दौरान किया।तीन महीनों की यह साईबर जागरूकता मुहिम पंजाब पुलिस और साईबर पीस फाउंडेशन (सी.पी.एफ) का साझा प्रयास था।दिनकर गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस नागरिकों विशेषकर महिलाओं और बच्चों, जिनके साईबर क्राइम का शिकार होने की संभावना सबसे अधिक होती है, के लिए सुरक्षित साईबर माहौल को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है।उन्होंने कहा कि जहाँ साईबर क्राइम और डिजिटल फोरेंसिक माहिरों की भर्ती अप्रैल 2021 से शुरू हो जायेगी वहीं जि़ला स्तरीय साईबर क्राइम यूनिटों के अगले 6 से 8 महीनों में स्थापित होने की आशा है। जि़क्रयोग्य है कि मोहाली में पहले ही पंजाब पुलिस का राज्य स्तरीय साईबर क्राइम सैल मौजूद है।डीजीपी ने कहा कि साईबर अपराध जैसे कि टैलिफोन और वित्तीय धोखाधड़ी, पहचान चोरी के अपराध (फिशिंग), और मालवेयर की पहचान आदि सम्बन्धी नागरिक को जागरूक करने की जरूरत है और साईबर खतरों की पहचान करने और इन खतरों को टालने के लिए लोगों को पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और सी.पी.एफ ने जागरूकता की अनुपस्थिति के कारण पैदा हुए इस अन्तर को समझने के लिए एक सर्वेक्षण भी किया है और साईबर क्राइम के विरुद्ध लडऩे के लिए सुरक्षा और नये ढंग व्यवहार में लाए हैं।

सी.पी.एफ. के सलाहकार डा. रक्षित टंडन ने सर्वेक्षण संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि 8505 व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया जिनमें 3342 पुरुष, 5101 महिलाएं और 72 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस साईबर स्टडी के दौरान पता लगा कि लोगों को पता है कि में कंप्यूटर हार्डवेयर (51प्रशित) से डाटा चोरी करने समेत हैकिंग (51प्रतिशत),आनलाइन इम्प्रेशन (39प्रतिशत), और आनलाइन उत्पीडऩ (38प्रतिशत) जबकि 34प्रतिशत प्रतिवादियों ने यह भी बताया कि किसी अन्य के खाते में से गैरकानून्नी लेन-देन करना और जाली खबरें (36प्रतिशत) फैलाना भी साईबर क्राइम का ही एक रूप है।उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण, जिसमें ज्यादातर भाग लेने वाले 10 से 20 साल की उम्र के थे और स्कूल जाते वालों, ने माना कि उनमें से लगभग 56प्रतिशत को साईबर क्राइम की रिपोर्ट करने संबंधी पता है और 50प्रतिशत ने कहा कि साईबर क्राइम संबंधी थानों में शिकायत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत व्यक्ति इस बात से भी अवगत थे कि पंजाब पुलिस के पास विशेष साईबर क्राइम सैल्ल के इलावा क्राइम एंड क्रिमीनल ट्रेकिंग नैटवर्क मौजूद है और 44प्रतिशत रिसपांडैंटस इस बात से अवगत थे कि वह सूचना टैकनॉलॉजी एक्ट, 2000 के अंतर्गत साईबर क्राइम के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।ए.डी.जी.पी. कम्युनिटी अफेअरज डिविजन गुरप्रीत कौर दिओ ने बताया कि इस साईबर जागरूकता मुहिम के अंतर्गत नागरिकों को नये युग की प्रौद्यौगिकी और इसके लाभ -नुकसान को समझाने के लिए अलग-अलग विषयों को कवर करने वाले 26 वैबिनार आयोजित किये गए। जिसमें 22 सीनियर पुलिस अधिकारियों और साईबर पीस फाउंडेशन के 33 माहिर स्पीकरों की तरफ से भाषण भी दिए गए। उन्होंने कहा कि वैबिनार के इलावा ब्रेन ओलम्पिक, स्लोगन स्लैम और पैंट-ए-थोन जैसे मुकाबले भी दर्शकों के लिए आयोजित किये गए।इस दौरान सी.पी.एफ. के फाऊंडर विनीत कुमार ने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत पिछले 3महीनों में 20 लाख से अधिक इम्पैशन हासिल किये और 3लाख से अधिक लोगों ने मुहिम दौरान वैबिनार देखे। उन्हों ने आगे कहा कि यह वैबिनार फेसबुक पेज ‘पंजाब पुलिस इंडिया’ पर कभी भी देखे जा सकते हैं।  

 

Tags: Dinkar Gupta , Punjab Police , Police , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD