Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी : मनीष तिवारी

अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों हेतु ग्रांटों के फंड जारी किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगा (एस. बी. एस नगर) , 20 Feb 2021

Last updated on: Feb 20, 2021, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है। सांसद तिवारी बंगा हल्का के अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों की शुरुआत करने के अवसर पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है और यहां विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब  की कांग्रेस सरकार द्वारा विकास कार्यों हेतु लगातार फंड मुहैया करवाया जा रहे हैं,  ताकि गांवों में भी शहरों के स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। जिन्होंने इस दौरान गांव ओड़, बखलोर, चाहल खुर्द, हेड़ीया, लड़ोआ, रेहपा, ताहरपुर में पार्कों, गलियों-नालियों, सोलर लाइटों, जिम इत्यादि विकास कार्यों हेतु करीब 1.89 करोड़ रुपए की ग्रांटों के फंड मुहैया करवाए। इसी के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों को ग्रांटों का अच्छे तरीके से प्रयोग करने और इनके इस्तेमाल संबंधी सर्टिफिकेट जल्द प्रशासन को मुहैया करवाने की ताकीद भी की, ताकि और ग्रांट जारी की जा सके।उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को काले खेती कानूनों के लिए भी निशाने पर लिया, जो  लगातार चल रहे किसान आंदोलन के बीच अभी तक अड़ियल रवैया अपनाए रखे हैं।इस दौरान अन्यों के अलावा, सतवीर सिंह पल्लीझिक्की चेयरमैन नवांशहर योजना बोर्ड,  पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, हरमेश कौर चेयरपरसन जिला परिषद नवांशहर, ठेकेदार राजिंदर सिंह, डॉ हरप्रीत कैंथ, सरपंच योगराज, हरभजन सिंह भरोली, राजेंद्र शर्मा, मास्टर कुलवरण सिंह, बीडीओ राजेश चड्ढा, शोखी राम, विजय शर्मा, कमलजीत सिंह बंगा, रघबीर सिंह बिल्ला, सरपंच जसमीना, मुलख राज सरपंच, वरिंदर सिंह लक्की सरपंच, सतनाम सिंह एनआरआई यूके भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Banga , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab Manish Tewari , Banga , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD