Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आबकारी विभाग ने ‘ऑपरेशन रैड रोज़’ के अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

बड़ी मात्रा में हरियाणा से तस्करी करके लाई नाजायज शराब की बरामद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ਮੋਹਾਲੀ , 18 Feb 2021

Last updated on: Feb 18, 2021, 00:00 IST

आबकारी विभाग ने अवैध शराब की तस्करी पर काबू पाने के लिए ‘ऑपरेशन रैड रोज़’ के अंतर्गत गुरूवार को पड़ोसी राज्यों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग की तरफ से आबकारी कमिश्नर रजत अग्रवाल, आबकारी और कर विभाग के आई.जी.पी. मोहनीश चावला और संयुक्त कमिश्नर (आबकारी) नरेश दुबे के नेतृत्व में, ए.आई.जी. (ई एंड टी) ए.पी.एस. घूमन, डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) राजपाल एस. खैहरा और ए.सी. (एक्स) विनोद पाहूजा की निगरानी में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि धीरज कुमार निवासी गाँव हियाना कलाँ, नाभा, हरियाणा से शराब के ठेकेदार रवि और रामपाल, पप्पू उर्फ पप्पा निवासी गाँव मोही, लुधियाना, नरिन्दर सिंह पुत्र रमेश सिंह वासी राजपुरा, अमृतपाल सिंह निवासी रामपुरा फूल और हरियाणा से सम्बन्धित कई अन्य लोग अपने वाहनों के द्वारा भारी मात्रा में नाजायज शराब की तस्करी करने और इसको लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जिलों के आसपास के क्षेत्रों में बेचने में शामिल हैं। इसके बाद आबकारी विभाग और आबकारी पुलिस की टीमें साझे ऑपरेशन के लिए तुरंत हरकत में आ गई।

प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर तस्करों की तरफ से इस्तेमाल किए जाते संदिग्ध वाहन का पता लगाने के लिए ऑपरेशनल टीमों को तैनात किया गया। इस तत्थ की पुष्टि के बाद की वाहन लोड करके पंजाब भेजा गया है, टी-प्वाइंट जी.टी. रोड, गाँव महमदपुर जाट्टां, शंभू पर विशेष नकाबन्दी की गई। टीम ने सफलतापूर्वक वाहन नं. पी.बी-10बी.के-6683 और एक पायलट वाहन सफ़ेद बोलेरो एच.आर-20-ए.जे- 2324 को काबू कर लिया। पहली नजऱ में तस्करी के लिए इस्तेमाल किया गया वाहन खाली लगा परन्तु वाहन की करीबी जांच के बाद यह पाया गया कि शराब को छिपाने और अधिकारियों को चकमा देने के लिए इसमें एक विशेष केबिन बनाया गया था।प्रवक्ता ने यह भी बताया कि केबिन की चैकिंग करने पर शराब की 310 पेटियाँ (3720 बोतलों) फस्र्ट चॉइस ब्रांड (केवल हरियाणा में बिक्री के लिए) बरामद की जोकि गाँव मोही, लुधियाना के पप्पू उर्फ पप्पा को स्पलाई की जानी थी। इस शराब की हियाना कलाँ, नाभा के धीरज कुमार के द्वारा तस्करी की जा रही थी जोकि एक कुख्यात तस्कर है और इस पर पहले ही हरियाणा से सराब की तस्करी के लिए एफआईआर नं 8/21 के अंतर्गत पंजाब आबकारी एक्ट और आइपीसी की धारा 465,467,468,471, 473, 120बी के अंतर्गत थाना सदर कुराली में मामला दर्ज है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्धी दोषियों पर पंजाब एक्साईज एक्ट की धारा 61 -1-14, 78 (2) के अंतर्गत थाना सदर शंभू में एफ.आई.आर नं. 28 दिनांक 17.02.21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और दो को मौके पर गिरफ्तार किया गया।जि़क्रयोग्य है कि जांच दौरान हरियाणा और पंजाब से तस्करी की गई शराब प्राप्त करने वाले और इधर-उधर स्पलाई करने वालों की मुख्य कड़ी की पड़ताल भी बहुत तेज़ी से की जा रही है। आबकारी विभाग और आबकारी पुलिस विभाग ने अवैध शराब की तस्करी से निपटने के लिए ऑपरेशन रैड रोज़ अधीन एक साझा मोर्चा बनाया है और अवैध शराब की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खि़लाफ़ सख़्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Rajat Agarwal , Excise Commissioner Punjab , Mohinish Chawla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD