Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

लाल किला हिंसा मामले में वांछित दीप सिद्धू गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Feb 2021

Last updated on: Feb 09, 2021, 00:00 IST

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाबी अभिनेता से एक्टिविस्ट बने दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है, जो 26 जनवरी को लाल किला पर हुए हिंसा मामले में वांछित थे। सिद्धू तब से फरार था। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर उनकी तलाश की और उन पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने कहा, "हमने वांछित आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।" दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में संलिप्तता के लिए दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में जानकारी के लिए प्रत्येक पर 1 लाख रुपये का नकद इनाम रखा था और जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। हिंसा में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस अब जांच करेगी कि उन्हें 26 जनवरी के बाद कहां से पनाह मिली और इसे किसने मुहैया कराया। जिन लोगों ने सिद्धू को शरण दी थी, वे भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर सकते हैं। इससे पहले, एक अन्य सह-अभियुक्त सुखदेव सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। 31 जनवरी को सिद्धू ने अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। 15 मिनट के लंबे वीडियो संदेश 'सीधे दिल से' में उन्हें पंजाबी में एक भावनात्मक बयान देते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने कहा था, "मुझे बदनाम किया जा रहा है .. मैंने अपना पूरा जीवन पीछे छोड़ दिया, और यहां पंजाबियों के विरोध में शामिल होने के लिए आया, लेकिन अब मुझे देशद्रोही करार दिया जा रहा है।" उन्होंने तीन कृषि कानूनों के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शन कर रहे किसानों को संबोधित करते हुए कहा था, "मैंने जो किया, वो आपके अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए था। इतने महीनों से मैं सड़कों पर, टेंटों में सभी से मिल रहा हूं। अब एक शख्स को देशद्रोही बनाया जा रहा है।" अपलोड करने के दो घंटे के भीतर, इसे 19,000 बार देखा गया था और इस पर 11,000 कमेंट किए गए थे।

 

Tags: Protest , Crime News , Crime News India , Delhi Police Special Cell , Deep Sidhu , Red Fort violence case , Red Fort , Sanjeev Kumar Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD