Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब कांग्रेस प्रधान ने किसान आंदोलन के चलते पंजाब को बदनाम करने की साजिशों की निंदा की

तोमर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 2013 में पंजाब में कांट्रेक्ट फार्मिंग एक्ट बनाने वाली अकाली-भाजपा सरकार ही थी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Feb 2021

Last updated on: Feb 05, 2021, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने किसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब को बदनाम करने, पूरे देश से अलग-थलग करने और एक डिस्टर्बड स्टेट बनाने की साजिशों की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र का गला घोंटने की घिनौनी कोशिश करार दिया है।उन्होंने कहा है कि दुनियाभर से किसान आंदोलन को मिल रहे भारी समर्थन को देखते हुए पंजाब को बदनाम करने और देश को बांटने की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि इस साजिश के खिलाफ एकजुट होकर आगे आएं और इस कोशिश को नाकाम कर दें। इस दौरान राज्यसभा में कृषि मंत्री नरेंदर सिंह तोमर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि तोमर सदन में यह बताना भूल गए कि पंजाब में 2013 में कांट्रेक्ट फार्मिंग कानून लेकर आने वाली अकाली-भाजपा सरकार ही थी, जिसमें भाजपा बराबर की भागीदार थी। यह पहला ऐसा कानून था, जिसमें कांट्रेक्ट से बाहर आने पर किसान के लिए सजा का भी प्रावधान था। मगर किसानों के भारी विरोध के चलते यह कानून लागू नहीं हो पाया।उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने देश की फूड सिक्योरिटी को ही दांव पर लगा दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर जन भावनाओं की कद्र करते हुए लोकतंत्र को बचाने की अपील की। जाखड़ ने कहा कि ये मसला सिर्फ किसानों का नहीं ब्लकि पूरे लोकतंत्र का है क्योंकि देश-विरोधी ताकतें इस मसले पर देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा से समझौता हुआ तो अनाज की कीमतें आसमान पर पहुंच जाएंगी। इस मौके पर विधायक राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, अवतार हैनरी जूनियर, मेयर जगदीश राज राजा व अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Sunil Jakhar , Punjab Pradesh Congress Committee President , PPCC President , PPCC , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD