Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसान महापंचायत बना विपक्षी मंच, बिना नतीजे के खत्म

Protest, #TakeBackFarmLaws, #IndiaSupportFarmerProtest, MSP, #FarmLaws, Farm Laws, #FarmerBills, Farmer Bills, #FarmersProtest, Farmers Protest, Bharatiya Kisan Union, BKU, APMC, Farmer Protest, #FarmerProtest, #StandWithFarmersChallenge, #Tractor2Twitter, Farmers Stir, #FarmersStandingFirm, Ghazipur border, Rakesh Tikait
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 29 Jan 2021

Last updated on: Jan 29, 2021, 00:00 IST

दिल्ली में हुई हिंसा के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के भावुक होंने के बाद भाकियू का रूख बदल गया। पहले धरना खत्म का ऐलान करने वाले नरेश टिकैत ने आज किसानों के पक्ष में एक महापंचायत बुलाई थी। लग रहा था इससे कोई बड़ा निर्णय निकेलगा। लेकिन मंच से सत्तारूढ़ दल के खिलाफ रहने वाले सारे विपक्षी नेता एकजुट थे। ऐसा लग रहा था कि यह किसान पंचायत न होकर कोई विपक्षी एकता मंच है। महापंचायत में कोई किसानों के लिए ठोस निर्णय नहीं निकल पाया। आगे की कोई रूपरेखा भी नजर नहीं आयी है। हां इतना जरूर है कि इस मंच से रालोद की खोयी जमीन वापस दिलाने की दिलासा जरूर दिलाई गई है।किसान यूनियन के मुखिया ने 2002 का हवाला देकर पंचायत में आए लोगों को झकझोरने का प्रयास जरूर किया है। लेकिन यह कितना सफल होगा अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।कहने को तो भाकियू गैर राजनीतिक संगठन है। पर मौजूदा समय में पूरा का पूरा आंदोलन राजनेताओं ने हाईजैक कर लिया है। आप जैसी विशुद्घ शहरी पार्टी से लेकर सपा, कांग्रेस सब सहानुभूति टिकैत के साथ दिखाते नजर आए। चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजित सिंह और अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी तथा आप पार्टी के मनीष सिसोदिया भी किसान आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखा रहे हैं।हालांकि पंचायत में जिस प्रकार से टिकैत का बयान चौधरी अजीत सिंह के पक्ष में था। इससे यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि आगे चलकर वह हमेशा की तरह उनकी बारगेन करने की कुछ गुंजाइश बन सकती है।

नरेश टिकैत ने कहा कि, "चौधरी अजित सिंह को लोकसभा चुनाव में हराना हमारी भूल थी। हम झूठ नहीं बोलते हम दोशी हैं। इस परिवार ने हमेशा किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है, आगे से ऐसी गलती ना करियो।"उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से टकराने की हिम्मत केवल भाकियू ही कर सकती है, कोई मुगालता पाल के देख लो, आज शर्म के मारे भाजपा नेता अपनी गाड़ी पर झंडा लगाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गाजीपुर का धरना जारी रहने की घोषणा करते हुए कहा कि किसान लगातार वहां जाते रहेंगे।वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह कहते हैं कि पश्चिमी यूपी की सियासत किसानों से जुड़ी हुई है। कोई भी राजनीतिक दल किसानों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि कल राकेश टिकैत भावुक होने के बाद चौधरी अजीत सिंह ने उनसे बात की। और जयंत धरने और महापंचायत पर भी पहुंचे। हालांकि आप और कांग्रेस भी इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हलांकि पंचायत राकेश टिकैत के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर थी। इसमें किसानों की सहानुभूति को भुनाने के लिए सभी राजनीतिक दल आगे आ रहे हैं।भाजपा के प्रदेष मंत्री डा़ चन्द्रमोहन कहते हैं कि विपक्षी दल किसानों को बहकाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। जबकि मोदी और योगी सरकार मिलकर किसान हितों की पूरी प्रतिबद्घता दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में किसान आंदोलन के नाम पर राष्ट्र ध्वज का अपमान किया और हिंसा का तांडव किया है। वह लोग किसानों के नाम पर ढोंग न करके अपने पाप का प्रयश्चित करें।

 

Tags: Protest , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , Farmers Stir , #FarmersStandingFirm , Ghazipur border , Rakesh Tikait

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD