Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जागरुक वोटर से ही होता है मजबूत लोकतंत्र का निर्माण: अपनीत रियात

राष्ट्रीय वोटर दिवस पर डी.ए.वी कालेज में करवाया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Jan 2021

Last updated on: Jan 25, 2021, 00:00 IST

जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय वोटर दिवस पर डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने समारोह की शुरुआत करते हुए कहा कि जागरुक वोटर से ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होता है। सबसे पहले लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी है, इस लिए अगर किसी ने वोट नहीं बनवाई तो वह पहल के आधार पर अपना वोट बनवाए।जिला चुनाव अधिकारी ने इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों को वोट बनवाने व उसका सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वोटर दिवस हर उस अधिकारी व कर्मचारी को समर्पित है, जो कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रुप से चलाने के लिए अपना अहम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से पी.डबल्यू.डी. वोटरों पर विशेष फोकस किया गया है और हर पोलिंग बूथ पर इनके लिए जरुरी सुुविधाएं भी मुहैया कवराई गई है। इस मौके पर एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह को बेस्ट ई.आर.ओ, राजेश कुमार को बेस्ट नोडल अधिकारी व नरेश कुमार को बेस्ट बी.एल.ओ. घोषित कर सम्मानित किया। जिला चुनाव अधिकारी ने  समारोह में भारतीय चुनाव आयोग की ओर से निर्धारिण शपथ पत्र अनुसार शपथ भी दिलाई गई।

अपनीत रियात ने इस दौरान भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी ई-ई.पी.आई.सी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन वोटरों ने संशोधन 2021 के दौरान यूनिक मोबाइल नंबर दर्ज करवाया है, वे अपना ई-ई.पी.आई.सी वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 31 जनवरी तक केवल नए वोटर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। समागम में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत व नाटक के माध्यम से लोगों को वोट बनवाने व इसका प्रयोग करने के लिए जागरुक किया। इससे पहले जिला चुनाव अधिकारी ने वोटर जागरुकता वैन को हरी झंडी देकर रवाना भी किया। इस मौके पर जिला स्वीप आईकन माधुरी ए. सिंह, पी. डब्लयू.डी. आईकन इंद्रजीत नंदन, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, प्रिंसिपल रजनीश खन्ना, प्रिंसिपल रचना कौर, जिला शिक्षा अधिकारी हरजीत सिंह, डिप्टी डी.ई.ओ राकेश कुमार, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, लेक्चरार संदीप सूद, अंकुश शर्मा, चंद्रप्रकाश सैनी, प्रो. अनिल कुमार, सुखदेव सिंह, दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, राजन मोंगा, प्रदीप कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी व युवा वोटर भी उपस्थित थे।

                                   

 

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Systematic Voters’ Education and Electoral Participation , SVEEP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD