Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रजिया सुल्ताना द्वारा जल सप्लाई के सभी प्रोजैक्ट समय पर पूरे करने के निर्देश

जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री की तरफ से विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा मीटिंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jan 2021

Last updated on: Jan 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब की जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री रजिया सुल्ताना ने गांवों को साफ और शुद्ध पीने वाला पानी मुहैया करवाने के लिए चल रहे सभी प्रोजैक्टों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। महात्मा गांधी राज लोक प्रशासन संस्था में जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये उन्होंने अधिकारियों को पानी की गुणवता का स्तर ऊंचा उठाने की भी हिदायतें जारी की।जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने कहा कि पीने वाला साफ पानी मानवीय जिंदगी का आधार है और लोगों की सेहत के साथ जुड़ा मसला है, इसलिए जहां पानी की गुणवता का स्तर ऊंचा हो वहां जल सप्लाई करने वाले स्थानों पर भी साफ-सफाई को ध्यान दिया जाये। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पंजाब भर में जितने भी प्रोजैक्ट चल रहे हैं उनको समय पर पूरा करने के लिए केंद्र सरकार, निर्माता कंपनियां और फंड मुहैया करवाने वाली एजेंसियां खास तौर पर विश्व बैंक और नाबार्ड के साथ पूरा तालमेल रखा जाये।काबिलेगौर है कि साल 2021 की यह पहली समीक्षा मीटिंग थी और जल सप्लाई मंत्री ने कहा कि वह अब हर महीने अधिकारियों के साथ एक मीटिंग किया करेंगे जिससे सभी प्रोजैक्टों की प्रगति संबंधी अवगत होया जा सके। इस मौके पर अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि फिरोजपुर, फाजिल्का और अबोहर के इलाको में शुरू होने वाले नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट जल्द तैयार किये जा रहे हैं। फिरोजपुर वाले प्रोजैक्ट से (12 एमएलडी) इलाके के 93 गाँवों, फाजिल्का वाले प्रोजैक्ट (34 ऐमऐलडी) से 205 गाँवों और अबोहर (63 ऐमऐलडी) वाले प्रोजैक्ट से 115 गांवों को लाभ पहुँचेगा।इससे पहले जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री को मोगा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, तरन तारन और गुरदासपुर जिलों में नहरी पानी आधारित 11 प्रोजैक्टों संबंधी विस्तार में जानकारी दी गई। इन प्रोजैक्टों के मुकम्मल हो जाने के बाद इन जिलों के उन गांवों को शुद्ध पानी मिलेगा जिनमें यूरेनियम, फ्लोराइड और आर्सेनिक की समस्या है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे प्रोजैक्ट के बारे भी मंत्री को बताया गया।मीटिंग में जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवाड़, अतिरिक्त सचिव और विभाग प्रमुख अमित तलवाड़, अतिरिक्त सचिव परनीत शेरगिल, उत्तरी, दक्षिणी और केंद्रीय क्षेत्र के चीफ इंजीनियर और निगरान इंजीनियरों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Razia Sultana , Water Supply and Sanitation Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD