Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मोहाली जिले में ‘आप’ को मिली मजबूती, नयागांव से कई शख्सियत पार्टी में हुए शामिल

ज्पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने नए नेताओं का किया स्वागत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 19 Jan 2021

Last updated on: Jan 19, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी को मोहाली जिले में उस समय काफी मजबूती मिली जब जिले के कई नामी शख्सियत आप  में शामिल हुए। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आप के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में सभी नेता पार्टी में शामिल हुए।मंगलवार को जगदेव सिंह मलोया एवं पूर्व एमसी अध्यक्ष हरबंत सिंह बाजवा की अगुवाई में कुलवंत सिंह(सामाजिक कार्यकर्ता), बाबू राम जी(पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य), सतपाल साखी(वाल्मीकी सभा,नयागांव), भूपिंदर सिंह(पूर्व अध्यक्ष, एक्स सर्विसमैन विंग,नयागांव), सोनू भाटिया(अध्यक्ष,आदर्श सोसायटी), ओम प्रकाश भारद्वाज और भूपिंदर सिंह(सदस्य बाजवा ट्रस्ट), हजुरा सिंह बबला (सोशल वर्कर) तथा युवा नेता  सतीश, महिंदर सिंह एवं सिमरन भतेजा पार्टी में शामिल हुए।इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे साधारण लोगों के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए किसी भी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायेंगे और अपने कर्तव्यों को इमानदारीपूर्वक पूरा करेंगे। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रोजाना पार्टी में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का झुकाव आज आम आदमी पार्टी की तरफ हो रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि नया पंजाब बनाने के लिए राज्य भर से बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर लोग अपनी मुहर लगा रहे हैं। आज पार्टी में शामिल होने वाले व्यक्तियों के साथ हमारा परिवार बढ़ गया है। अब पार्टी और भी मजबूत हो गई है। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने कहा कि वे पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और पार्टी के निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD