Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार ने नामधारी शहादत स्मारक मलेरकोटला में शहीदों की याद में करवाया राज्य स्तरीय समागम

आज़ादी की लड़ाई में नामधारी शहीदों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता : विजय इंदर सिंगला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलेरकोटला/संगरूर , 17 Jan 2021

Last updated on: Jan 17, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से नामधारी शहादत स्मारक में करवाए गए राज्य स्तरीय शहादत समारोह के अवसर पर तोपों के साथ शहीद किये गए 66 सिखों समेत कुल 80 नामधारी शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में नामधारी शहीदों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने नामधारी सत्गुरू उदय सिंह की हाजिऱी में एकत्रित हुई बड़ी संख्या में संगतों को संबोधन करते हुए सत्गुरू राम सिंह जी की तरफ से मिले उत्साह स्वरूप सन 1872 ईस्वी में आज के दिन इसी धरती पर 66 कूका सिख शहीदों ने तोपों के सामने सिर बिछाकर शहादत का जाम पिया था। उन्होंने कहा कि कूका आंदोलन के इन निडर शहीदों की बहादुरी इस बात से समझी जा सकती है कि जब अंग्रेज़ अफ़सर ने इन जांबाजा़ं को तोपों के साथ बांधकर उड़ाने का हुक्म दिया तो इससे इन्कार करते वह ख़ुद तोपों के समाने खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी बात कि जिन शहीदों का कद छोटा था, उन्होंने भी ईंट-कंकरों की ढेरी बनाकर अपने आप को तोप के सामने शहादत का जाम पीने के लिए पेश कर दिया।श्री सिंगला ने कहा कि अंग्रेज़ों ने ‘फूट डालो और राज करो की नीति’ से हमें ग़ुलाम बनाया था परन्तु गुरू राम सिंह ने इस नीति के मुकाबले ‘जुड़ो और लड़ो’ की नीति का ऐलान किया जिसके बाद लोग इकठ्ठा हो गए और लोक लहर बन गई जिसने अंग्रेज़ों को हिन्दुस्तान से निकाल कर ही साँस ली। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उन्हें अपने नुमायंदे के तौर पर भेजा है और वह यकीन दिलाना चाहते हैं कि उनकी सरकार नामधारी संगत के साथ खड़ी है।समागम के दौरान चेयरमैन पेडा नामधारी एच.एस. हंसपाल, डिप्टी कमिश्नर रामवीर, एस.एस.पी. विवेक शील सोनी, विश्व नामधारी संगत के प्रधान सुरिन्दर सिंह नामधारी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अनमोल सिंह धालीवाल, एस.डी.एम टी. बैनिथ के अलावा बड़ी संख्या में नामधारी संप्रदाय के नेता और संगत भी उपस्थित थी।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Malerkotla , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD