Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजय इंदर सिंगला द्वारा राघव चड्ढा को बदले में जवाब; ‘‘फ़ायदा नुक़सान देखना आप के सी.ए. का काम, पंजाब के सी.एम. का नहीं’’

आप की झूठ की फैक्ट्री में से राघव चड्ढा द्वारा छोड़े गए नये झूठ पर पंजाब का छोटा बच्चा भी यकीन नहीं करेगा-सिंगला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jan 2021

Last updated on: Jan 10, 2021, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आप नेता राघव चड्ढा द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के खि़लाफ़ लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि समूची आम आदमी पार्टी को झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने की आदत पड़ गई है। उन्होंने कहा, ‘‘फ़ायदा नुक़सान देखना आप के सी.ए. (चार्टड अकाउँटैंट) का काम है, पंजाब के सी.एम. (मुख्यमंत्री) का नहीं।’’ आज यहाँ जारी प्रैस बयान में श्री सिंगला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हर नेता की यही मानसिकता है कि बार-बार झूठ बोलने से लोगों को बात सत्य लगने लग जाती है, इसलिए इस कला में महारत हासिल आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान के नक्शे-कदमों पर राघव चड्ढा चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी झूठ बोलने की फैक्ट्री है, जहाँ से नित नया झूठ तैयार करके लोगों को भडक़ाने की कोशिश की जाती है, जिस पर पंजाब का एक छोटा बच्चा भी अब यकीन नहीं करता।कांग्रेसी मंत्री ने राघव चड्ढा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जितनी उसकी उम्र है, उससे कहीं अधिक मुख्यमंत्री का राजनैतिक जीवन है। भारतीय सेना में निभाई गईं सेवाओं को जोडक़र देखा जाये तो मुख्यमंत्री का तजुर्बा आप नेता के जीवन से दोगुना है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को बयान देने से पहले कम-से-कम बीता कल देख लेना चाहिए था, क्योंकि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के लोगों के ख़ातिर कहीं अपना निजी फ़ायदा  नुक़सान नहीं देखा, यहाँ तक कि अपनी पार्टी की परवाह नहीं की। चार्टड अकाउँटैंट राघव चड्ढा ही फ़ायदा नुक़सान देखता होगा। श्री सिंगला ने कहा कि अगर राघव चड्ढा को पंजाब का इंचार्ज लगाया ही है तो वह उनकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि पंजाब की किसानी और राज्य के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपने पिछले मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान अपने आलाकमान और पड़ोसी राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार की परवाह न करते हुए पानियों का समझौता रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने तो बादलों द्वारा दर्ज मामलों की कहीं परवाह नहीं की। यहाँ तक कि कभी भी पद का लालच नहीं किया और राज्य के हितों के लिए इस्तीफ़ा देने से भी पीछे नहीं हटे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ख़ुद ही यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि ई.डी. द्वारा चाहे उनके पुत्र, पोते-पोती को केस में उलझाने की कोशिश की गई है, परन्तु वह राज्य के लिए कभी भी इनकी परवाह नहीं करेंगे। श्री सिंगला ने आप नेता पर व्यंग्य कसते हुए कहा, ‘‘कैप्टन अमरिन्दर सिंह उनके बौस केजरीवाल की तरह डरपोक स्वभाव के नहीं। केजरीवाल ने तो गिड़गिड़ाते हुए बिक्रम मजीठिया से माफी मांगते हुए केस ही वापस ले लिया था।’’राघव चड्ढा द्वारा कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर दिल्ली में किसानों को न मिलने के लगाए गए दोषों का करारा जवाब देते हुए श्री सिंगला ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री आप नेता की तरह फुकरे और राजनैतिक शोहरत कमाने के लालची नहीं, जो किसानों द्वारा आंदोलन में किसी भी राजनैतिक नेता को शामिल न होने की अपील को न समझें। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह नहीं चाहते कि किसानों के आंदोलन पर किसी भी पार्टी के साथ जुड़े होने का ठप्पा लगे और किसान आंदोलन कमज़ोर हो।श्री सिंगला ने कहा कि जहाँ तक किसानों के संघर्ष की हिमायत की बात है तो पिछले पाँच महीनों से पंजाब में शांतमयी संघर्ष कर रहे राज्य के किसानों को परेशान नहीं किया गया, बल्कि किसान नेताओं को निरंतर बुलाकर मीटिंगें की गईं। यहाँ तक कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विधान सभा में बिल पास किये गए। दूसरी ओर केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने एक कृषि कानून को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि आप का दोगला चेहरा बेनकाब होने के कारण आप नेताओं द्वारा किये जा रहे झूठ प्रचार पर कोई भी राज्य निवासी अब यकीन नहीं करेगा, क्योंकि राज्य के लोग आम आदमी पार्टी के दोगले चेहरे को समझ चुके हैं और उनके गुमकाहकुन और झूठे प्रचार में नहीं आएंगे।श्री सिंगला ने आप को अन्धाधुन्ध अफ़वाह पार्टी बताते हुए कहा कि केजरीवाल ने भगवंत मान को राज्य प्रधान बनाया और पंजाब में लोगों को गुमराह करने के लिए उसका साथ देने के लिए पहले संजय सिंह और फिर जर्नैल सिंह की ड्यूटी लगाई और अब अपनी झूठ की फैक्ट्री से नये झूठों के साथ राघव चड्ढा को पंजाब भेजा गया, जिसको पंजाबी नकार देंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस के इशारे पर चलने वाले केजरीवाल ने पहले सीएए के मुद्दे पर मुँह नहीं खोला और अब पंजाब की तरह काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ दिल्ली विधान सभा में कोई बिल नहीं पास किया, जिससे सिद्ध होता है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी’ पार्टी की तरह काम कर रही है।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD