Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सामाजिक सुरक्षा विभाग के खाली पड़े पद जल्द भरे जाएंगे : अरुणा चौधरी

विभिन्न विभागों में औरतों के 33 फीसदी आरक्षण को यकीनी बनाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2021

Last updated on: Jan 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने स्पष्ट किया कि नौजवानों को नौकरियाँ प्रदान करने के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के यत्नों के अंतर्गत शुरू हुए घर-घर रोजग़ार मिशन के अधीन विभाग में विभिन्न खाली पद जल्द भरे जाएंगे।विभाग में रोजग़ार मुहैया करवाने संबंधी जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि हम पंजाब राज्य के अधीनस्थ  सेवाएं चयन बोर्ड के द्वारा साल 2019 और 2020 में क्रमवार 88 क्लर्कों और 78 सुपरवाइजऱों की भर्ती की है। इसी तरह साल 2019 में पंजाब लोक सेवा आयोग के द्वारा 2 जि़ला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (डी.एस.एस.ओ), 1 सुपरीटेंडंैट होम और 1 मैनेजर (ब्रेल प्रैस) में भर्ती किये गए। 316 आंगनवाड़ी वर्करों को सुपरवाइजऱ के तौर पर तरक्की दी गई और 20 क्लर्कों को सीनियर सहायक बनाया गया। इनके अलावा 4 डी.डी.एस.ओ., 2 सुपरीटेंडैंट ग्रेड-1 और 23 सुपरीटेंडैंट ग्रेड-2 को अपने निचले काडर से तरक्की दी गई थी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभाग में अलग-अलग पदों का पुनर्गठन किया जा रहा है। पुनर्गठन के अंतर्गत सम्बन्धित पद जैसे तकनीकी, कानूनी आदि पद ज़रूरत के मुताबिक सृजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में दिव्यांगजनों के लिए खाली पदों का बैकलॉग भरा जायेगा और अब तक अलग-अलग विभागों में सभी ग्रुपों की 899 बैकलॉग पदों में से 686 पद भरे गए हैं और सम्बन्धित विभागों को बचे 213 पद भरने सम्बन्धी हिदायत की गई है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण रखा गया है, क्योंकि अब सरकार ने एक लाख सरकारी नौकरियाँ निकालने का फ़ैसला किया है। इनमें तकरीबन चार हज़ार नौकरियाँ दिव्यांग व्यक्तियों को देना यकीनी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी आधारित कजऱ् भी मुहैया करवा रही है।श्रीमती चौधरी ने औरतों को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत और स्थानीय सरकार और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सार्वजनिक क्षेत्र में एक लाख नौकरियाँ मुहैया करवाएगी, जहाँ औरतों के लिए 33 फीसद आरक्षण पूरी तरह यकीनी बनाया जायेगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने औरतों को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए रोस्टर नुक्ते फिक्स किये हैं और विभाग ने अलग-अलग विभागों से सम्बन्धित रोस्टर नुक्तों को वैरीफायी/वैट्ट करने के लिए संयुक्त डायरैक्टर स्तर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD