Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गांवों की नुहार बदलने हेतु विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी : सांसद मनीष तिवारी

सड़ोआ ब्लॉक में अलग-अलग विकास कार्यों का किया शुभारंभ, पंचायतों को लाखों रुपए की ग्रांटों के चेक बांटे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बलाचौर , 09 Jan 2021

Last updated on: Jan 09, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के गांवों की नुहार बदलने हेतु विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह प्रगटावा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हलका विधायक बलाचौर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में सड़ोआ ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में लाखों रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करने और ग्रांटों के चेक बांटने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा के गांवों के सर्वपक्षीय विकास और सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु दिन-रात काम किया जा रहा है व प्रत्येक गांव में सड़कें, गलियां, नालियां गंदे पानी की निकासी, जल सप्लाई, स्ट्रीट लाइटें और अन्य विकास कार्यों हेतु दिल खोलकर ग्रांटें दी जा रही है।इस दौरान उन्होंने सड़ोआ ब्लॉक के गांव करीमपुर चाहवाला, चांदपुर रुड़की कला और मजारी में 26 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ करने के अलावा उनको 28.45 लाख रुपए की ग्राटों के चेक भी सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने गांव करीमपुर चाहवाला में गलियों, नालियों और गंदे पानी की निकासी हेतु 5.65 लाख रुपए की लागत वाले कामों की शुरुआत करने के अलावा पंचायत को 9.98 लाख रुपए की ग्रांट का चेक सौंपा। इसी तरह गांव चांदपुर रुड़की कला में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल मैदान का नींव पत्थर रखा और पंचायत को 9.98 लाख रुपए की ग्रांट का चेक कर दिया। इसके अलावा उन्होंने गांव मजारी में 5.42 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गंदे पानी की निकासी प्रोजेक्ट की शुरुआत की और पंचायत को 8.49 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा। उन्होंने हिदायत दी कि विकास कार्यों हेतु जारी की गई ग्रांटों का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए।इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमरदीप सिंह बैंस, एसडीएम बलाचौर दीपक रुहेला, बीडीपीओ धर्मपाल, चेयरमैन ब्लाक समिति गौरव विक्की, चेयरमैन मार्केट कमेटी बलाचौर हरजीत जाडली, जिला यूथ प्रधान हीरा खेपड़, राजेंद्र सिंह शिंदी,  सरपंच सुच्चा सिंह, सरपंच बिंदर सिंह, अजीत सिंह, नंद लाल, अवतार सिंह माजरी व संबंधित इलाकों की हस्तियां मौजूद रहीं।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Balachaur , Pawan Dewan , Punjab Large Scale Industrial Development Board , Chaudhary Darshan Lal Mangupur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD