Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया भारत का नाम

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और ऑल इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप्स में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ हासिल किए कुल 133 मेडल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 09 Jan 2021

Last updated on: Jan 09, 2021, 00:00 IST

एशिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बीते साल में बेहतरीन कार्य करते हुए एक ओर जहां विभिन्न अकादमिक, रिसर्च, पेटेंट, प्लेसमेंट और सांस्कृतिक उपब्धियां हासिल की हैं, वहीं यूनिवर्सिटी के होनहार खिलाड़ी छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए 46 गोल्ड,38 सिल्वर और 49 ब्राँज मेडल हासिल करते हुए कुल 133 मेडल यूनिवर्सिटी के नाम किए हैं। यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डा. आरएस बावा ने पत्रकारों के साथ साझा करते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर 25 मेडल, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर 93 और खेलो इंडिया गेम्ज में 6 मेडल प्राप्त कर वैश्विक स्तर पर यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पॉवरलिफ्टर आशिफ अली ने भिलाई में हुई 20वीं छत्तीसगढ़ सीनियर स्टेट पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कुल 920 किलोग्राम वजन के साथ, स्क्वाट में 370 किग्रा, बेंच में 280 किग्रा और डेडलिफ्ट में 270 किलोग्राम वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्राँज मेडल और राष्ट्रीय स्तर पर 16 गोल्ड, 04 सिल्वर और 05 ब्राँज मेडल हासिल किए हैं, वहीं खिलाड़ी छात्रों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप्स में 26 गोल्ड, 28 सिल्वर और 39 ब्राँज मेडल हासिल किए। उन्होंने कहा कि केआईआईटी भुवनेश्वर में हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेज-2020 में कुल 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्राँज मेडल प्राप्त किए हैं, जिनमें से बॉक्सिंग में 81 किलोग्राम श्रेणी में सुषमा ने 1 गोल्ड और 69 किलाग्राम भारवर्ग में अमृत ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पुरुष वर्ग (बॉक्क्िसंग) में 49 और 52 किलाग्राम भारवर्ग की श्रेणी में हरविंदर सिंह ने सिल्वर मेडल और अजय ने ब्राँज मेडल हासिल किया और वेटलिफ्टिंग में 89 किलोग्राम भारवर्ग में जसप्रीत ने ब्राँज मेडल हासिल कर यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त रग्बी मैच में जाकिर हुसैन, अजय, भारत, शिवम, दिशांत, सुरेंदर, मनीष, विपीन, हरजप सिंह, दीपक, दिग्विजय और मोहित की टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए डा. बावा ने कहा कि 5वें रोलबॉल वर्ल्ड कप 2019-20 में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 13वीं साउथ एशियन गेम्ज 2019-20 में बॉक्सिंग में गोल्ड; यूथ एशियन चैंपियनशिप में 1 गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त एशियन चैंपियनशिप रग्बी 2019-20 में 2 सिल्वर मेडल; इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2019-20 में बॉक्सिंग के लिए 1 ब्राँज मेडल और वुशू के लिए 2 ब्राँज मेडल हासिल किए हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पॉवर लिफ्टिंग के लिए 2 गोल्ड, 1 सिल्वर, रोलबॉल के लिए 2 गोल्ड, 1 सिल्वर, 3 ब्राँज मेडल; बॉक्सिंग और टग ऑफ वॉर के लिए 1-1 गोल्ड मेडल तथा क्वान की डो के लिए 6 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं, वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2020 में बॉक्सिंग के लिए 1 सिल्वर व एथलेटिक्स के लिए 1 ब्राँज मेडल प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बैंच प्रेस के लिए 2 गोल्ड,1 सिल्वर मेडल हासिल किया है, वहीं ऑल इंडिया चैंपियनशिप में हॉकी के लिए 1 गोल्ड मेडल और यूथ नेशनल चैंपियनशिप में वुशू के लिए 1 गोल्ड और 1 ब्राँज मेडल हासिल किया है। इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्ज में बॉक्सिंग के लिए 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्राँज; वेट लिफ्टिंग के लिए 1 ब्राँज मेडल और रग्बी के लिए 1 सिल्वर मेडल हासिल किया है।इसके अलावा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर टग ऑफ वॉर में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्राँज; टैक साइक्लिंग के लिए 2 ब्राँज मेडल; रैस्लिंग के लिए 1 सिल्वर मेडल; वेट लिफ्टिंग के लिए 3 सिल्वर,1 ब्राँज मेडल; बैस्ट फिजीक के लिए 1 गोल्ड, 2 ब्राँज; किक बॉक्सिंग के लिए 6 गोल्ड, 4 सिल्वर, 13 ब्राँज मेडल; बॉक्सिंग के लिए 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्राँज मेडल और रग्बी के लिए 1 गोल्ड मेडल हासिल किया है। वहीं क्वान की डो में 3 गोल्ड, 5 सिल्वर, 8 ब्राँज मेडल; रोड साइक्लिंग के लिए 1-1 सिल्वर और ब्राँज; वुडबॉल के लिए 5 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्राँज मेडल; कराटे के लिए 2 ब्राँज मेडल; पेंकेक सिलाट के लिए 2 गोल्ड, 4 सिल्वर, 1 ब्राँज; पॉवर लिफ्टिंग के लिए 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 ब्राँज; रोलर स्पोटर्स के लिए 1 ब्राँज मेडल; ताई क्वांडो के लिए 1 सिल्वर, 3 ब्राँज; अमेरिकन फुटबॉल फ्लैग के लिए 2 गोल्ड और अमेरिकन फुटबॉल टैकल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में 1 गोल्ड मैडल हासिल कर यूनिवर्सिटी का गौरव बढ़ाया है।इस बारे में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज करने वाले छात्रों को ध्यानचंद स्पोर्ट स्कॉलरशिप के तहत 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति के साथ-साथ 10,000 तक की मंथली डाइट और आवास का प्रावधान है, ताकि खिलाड़ी छात्र खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकें। उन्होंने कहा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और स्टेट जोनल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले छात्रों को अकादमिक फीस में 40 से 100 प्रतिशत तक की छूट के साथ-साथ 3000 से 7500 तक की मंथली डाइट, मुफ्त भोजन और आवास की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा प्रत्येक कोर्स व पाठ्यक्रम में 5 प्रतिशत सीटें खिलाड़ी छात्रों के लिए आरक्षित रखने के साथ-साथ 2.5 करोड़ रुपए का सालाना बजट खिलाड़ी छात्रों के लिए प्रस्तावित किया गया है।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD