Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

परिवहन मंत्री रजिया सुलताना द्वारा अधिक हादसों वाले स्थानों को 31 मार्च तक दुरुस्त करने के निर्देश

पंजाब में सड़क सुरक्षा उपायों की की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jan 2021

Last updated on: Jan 05, 2021, 00:00 IST

परिवहन मंत्री रजिया सुलताना की अध्यक्षता अधीन पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा कौंसिल (पी.एस.आर.एस.सी.) की तरफ से आज राज्य में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी उठाये कदमों और कार्यवाहियों का जायजा लिया गया।मीटिंग की अध्यक्षता अधीन परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को तकरीबन 50,000 आवारा पशुओं को कवर करने के लिए रिफलैकटरों की खरीद करने और 31 मार्च, 2021 तक सभी अधिक हादसों वाले स्थानों (ब्लैक स्पॉटस) को दुरुस्त करने समेत कुछ बड़े फैसलों को लागू करने सम्बन्धी हिदायत दी। इसके अलावा उन्होंने राज्य के सभी बड़े सड़क हादसों की जांच करवाने के लिए भी कहा।अधिक जानकारी देते हुये विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले तीन सालों (2015-2018) के दौरान पंजाब में आवारा पशुओं के साथ 502 सड़क हादसे हुए, जिनमें 370 लोगों ने अपनी जानें गवाईं, 157 गंभीर जख्मी हुए और 59 को मामूली चोटों लगीं। यह समस्या दिसंबर से फरवरी के महीनों के दौरान धुंध के कारण और ज्यादा गंभीर हो जाती है। मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया कि राज्य में धुंध की गंभीर स्थिति को देखते हुये आवारा पशुओं पर रिफलेक्टर लगाने की जरूरत है और इस मंतव्य के लिए कौंसिल की तरफ से राज्य में लगभग 50,000 आवारा पशुओं को कवर करने के लिए लगभग 25 लाख रुपए के रिफलेक्टर खरीदे जाएंगे।अधिक हादसों वाले स्थानों (ब्लैक स्पॉटस) संबंधी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 391 ब्लैक स्पॉटस की पहचान की गई है। 

जिक्रयोग्य है कि ब्लैक स्पॉट 500 मीटर सड़की रास्ते के उस हिस्से को कहा जाता है जिस पर पिछले 3 सालों के दौरान 5 सड़क हादसे (मौतें और गंभीर चोटों वाले) हुए हों या पिछले 3 सालों के दौरान जहाँ 10 मौतें हुई हों। कौंसिल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एन.एच.ए.आई.) और लोक निर्माण विभाग को हिदायत की कि 31 मार्च, 2021 तक सभी ब्लैक स्पॉटस को दुरुस्त किया जाये।राज्य में प्रति दिन होने वाली सड़कीय हादसों की मौतों को 14 से घटाकर 7 (राष्ट्रीय औसत) करने के लिए राज्य में सभी बड़े सड़कीय हादसों की जांच करने का फैसला किया गया है जिससे घट रहे हादसों के असली कारणों जैसे इंजीनियरिंग नुक्स, नीतियाँ लागू करने की कमी, वाहन में नुक्स आदि का पता लगाया जा सके। इससे उपाय आरंभ करने के लिए भी रास्ता साफ होगा। इसके अलावा पी.एस.आर.एस.सी. की तरफ से राज्य में हादसों की संभावना वाली सभी सड़कों का निष्पक्ष एजेंसी से थर्ड पार्टी ऑडिट करवाने सम्बन्धी भी फैसला लिया गया।सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आधुनिक उपकरण जैसे स्पीड गन, ब्रीथ ऐनालाईजर की खरीद में तेजी लाने, मुख्य एजेंसियाँ में खाली पड़े पदों को भरने और सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा कमेटी के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को लागू करने सम्बन्धी भी फैसला किया गया। परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के साथ जुड़ी सभी एजेंसियों को जज़्बे के साथ काम करने की सलाह दी जिससे लोगों की कीमती जानें मौत के मुँह में जाने से बचाई जा सकें। इस मीटिंग के दौरान परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद, डी.जी. (लीड एजेंसी) वैंकटरतनम और ए.डी.जी.पी.(ट्रैफिक) शरद चैहान भी में शामिल हुए।

 

Tags: Razia Sultana , Water Supply and Sanitation Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD