जोनिता गांधी सलीम-सुलेमान संग बनाएंगी सॉन्ग 'झीनी झीनी'
Web Admin
5 Dariya News
मुंबई , 30 Dec 2020
Last updated on: Dec 30, 2020, 00:00 IST
गायिका जोनिता गांधी ने संगीतकार सलीम-सुलेमान के साथ अपने गीत 'झीनी झीनी' के लिए टीमअप किया है। फ्यूजन गीत को स्वरुप खान ने अपनी आवाज दी है। सॉन्ग सलीम-सुलेमान की एल्बम 'भूमि 2020' का हिस्सा है।जोनिता ने कहा, "सलीम-सुलेमान के पूरे टीम के साथ काम करना हमेशा एक अच्छा अनुभव रहा है। वे मेरे लिए परिवार की तरह हैं और उनसे मुझे हमेशा प्यार और प्रोत्साहना मिलता है।उन्होंने कहा, "भूमि 2020' को बनाने में काफी समय लग गया, मुझे खुशी है कि यह आखिरकार यह रिलीज हो गया।"जोनिता 'द ब्रेकअप सॉन्ग' और 'सौ तरह के' जैसे बॉलीवुड ट्रैक गाने के लिए जानी जाती हैं।जोनिता ने कहा, "यह ध्वनियों का एक सुंदर समावेश है। यह केवल सलीम-सुलेमान के सुपर पॉवर के बदौलत हुआ है। कोविड के पहले इसे शूट करने का काफी अच्छा समय था।"