Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने श्रमिकों व रिक्शा वालों को वितरित किए साबुन, सैनेटाइर व मास्क

जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से किए जा रहे समाज भलाई के कार्यों की प्रशंसा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Dec 2020

Last updated on: Dec 22, 2020, 00:00 IST

भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने आज लेबर चौक घंटाघर व टेलीफोन एक्सचेंज के सामने खड़े होने वाले 150 श्रमिकों व रिक्शा वालों को साबुन, सैनेटाइजर, मास्क व फ्रुटी वितरित की। इस दौरान उनके साथ सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी नरेश गुप्ता भी मौजूद थे।अविनाश राय खन्ना ने इस दौरान श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने कामकाज के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। उन्होंने श्रमिकों को कोविड-19 से बचाव संबंधी अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया और उन्हें हमेशा मास्क पहनने की हिदायत भी दी। श्री खन्ना ने इस दौरान जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से किए जा रहे सामाजिक भलाई के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसायटी ने हमेशा ही जरुरमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं है और अनेक समाज भलाई के प्रोजैक्ट भी सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे हैं।सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी नरेश गुप्ता ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के नेतृत्व में जिला रैडक्रास सोसायटी मौजूदा समय में चल रहे कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए लगातार प्रयत्नशील है। उन्होंने भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा जिला रैडक्रास सोसायटी की सहायता करते रहते हैं और समय-समय पर सोसायटी का मनोबल भी बढ़ाते हैं।

 

Tags: Avinash Rai Khanna , Red Cross , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD