Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

योग्य ‘मैनेजमेंट ट्रेनी’ राज्य में किसानों को उपलब्ध करवाएंगे बेहतर कृषि सेवाएं : जोगिंदर सिंह मान

राज्य के किसानों की सूविधा हेतु पी.ए.आई.सी. ने इन माहिरों को भर्ती करने का लिया निर्णय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Dec 2020

Last updated on: Dec 21, 2020, 00:00 IST

राज्य में फसलीय विविधीकरण की चल रही प्रक्रिया को गति प्रदान करने और बेहतर कृषि सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पंजाब के किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने राज्य में योग्य ‘मैनेजमेंट ट्रेनीयों’ की भर्ती करने का निर्णय लिया है।यह निर्णय पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व मंत्री श्री जोगिंदर सिंह मान की अध्यक्षता में आज यहां कॉरपोरेशन के कार्यालय में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई बैठक में लिया गया।कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़ की उपस्थित में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए राज्य में फसलीय विविधीकरण को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले से ही फसलीय विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं, ताकि किसानों को गेहूं / धान के चक्र से बाहर निकाला जा सके। श्री मान ने कहा कि राज्य में वैकल्पिक नकदी फसलों के लिए बहुत अधिक संभावनाएं हैं, जिसके लिए किसानों को जागरूक करने हेतु एक बड़े प्रोत्साहन की आवश्यकता है।अध्यक्ष ने कहा कि कॉरपोरेशन एक नोडल ऐजेंसी होने के नाते राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन बीज, जिप्सम, उर्वरक और अन्य संबंधित वस्तुओं की बिक्री के रूप में विभिन्न किसान हितैषी गतिविधियां चला रहा है, जिसके लिए योग्य ‘मैनेजमेंट ट्रेनी’ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। श्री मान ने कहा कि बी.एससी (एग्रीकल्चर) सहित बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की शिक्षा उत्तीर्ण कर चुके इन ‘मैनेजमेंट ट्रेनियों’ को कृषि सेवाओं को बेहतर और कुशलतापूर्वक ढंग से उपलब्ध करवाने के लिए भर्ती किया जाएगा।यह कहते हुए कि राज्य के किसान फसल विविधीकरण और फूड प्रोसेसिंग के माध्यम से अपनी किस्मत बदल सकते हैं, अध्यक्ष ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में जबरदस्त संभावनाएं हैं और अगर वे फसलीय विविधीकरण और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र को अपनाते हैं तो राज्य के किसानों को बहुत अधिक लाभ हो सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा खेत से घर तक कृषि वस्तुओं की सीधी उपलब्धता की बढ़ती मांग के कारण किसान भारी मुनाफा कमा सकते हैं। श्री मान ने कहा कि विविधीकरण और कृषि आधारित उद्योग को प्रोत्साहन देकर किसानों के भाग्य को बदलने के लिए कॉरपोरेशन एक मुख्य स्रोत के रूप में कार्य करेगा।इस अवसर पर कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़, बोर्ड के डायरेक्टर श्री किरनजीत सिंह मिठा और श्री रणजीत सिंह अन्यों सहित उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Congress , Joginder Singh Mann , Punjab Agro Industries Corporation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD