Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

वन मंत्री ने राकेश पठानिया सौरभ वन विहार के पुननिर्माण उपरांत किया शुभारंभ

शहीद की स्मृति में बना सौरभ वन विहार लोगों के लिए खुला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 17 Dec 2020

Last updated on: Dec 17, 2020, 00:00 IST

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सभी लोगों विशेषकर युवाओं से भारतीय सेना के वीर सैनिकों के जीवन से अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता की सीख लेने का आहवान किया है। राकेश पठानिया ने कहा कि भारत के वीर सैनिक एक लक्ष्य लेकर कठिन परिस्थितियों में भी दुर्गम क्षेत्रों में अपने प्राणों व परिवार की परवाह किये बिना देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। हम सभी को उनकी बहादुरी से जीवन के लिए सबक लेना चाहिए।राकेश पठानिया आज वीरवार को पालमपुर के समीप सौरभ वन विहार में 70 लाख रुपये की लागत से वोटिंग लेक, एक्यूरियम, चिल्ड्रन पार्क, कारगिल वॉर स्थल, कैफेटरिया, पार्किंग इत्यादि  के पुननिर्माण उपरांत शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे।इस अवसर पर वन मंत्री ने शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।   इस दौरान उन्होंने सौरभ वन विहार का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।गौरतलब है कि पूर्व में भारी वर्षा के कारण न्यूगल नदी में बहुत अधिक मात्रा में पानी आने से नदी ने अपना बहाव बदल लिया था जिसके कारण सौरभ वन विहार को बहुत अधिक नुकसान हुआ था।वन मंत्री ने कहा कि सौरभ वन विहार पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के साथ अमर शहीद कै0 सौरभ कालिया की स्मृतियां जुडे़ होने के कारण लाखों लोगों का भावनात्मक रिश्ता इस स्थल से है। उन्होंने कहा कि पालमपुर आकर्षक पर्यटक स्थल होने के कारण लाखों की संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटक यहां आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मातृ भूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कै0 सौरभ कालिया की स्मृति में बनें इस स्मारक वाटिका को और अधिक सुंदर और आकर्षक बनाया जायेगा।

पठानिया ने कहा कि शहीद सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा सेवारत सैनिकों तथा स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा राष्ट्र को दी गई सेवाओं के लिए समस्त प्रदेशवासी उनके कृतज्ञ हैं। प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें, इसके लिए प्रदेेश सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के आश्रितों को करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अब यह लाभ अर्धसैनिक बलों में हिमाचली शहीदों के आश्रितों को भी दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सौरभ वन विहार में पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक टेंट लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 8 ट्री हट्स की स्थापना की जाएगी जिसके लिए पीपीपी मोड़ पर टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा 6.50 करोड़ रुपये की लागत से रिटेनिंग दीवार लगाई जा रही है जिसका कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जायेगा।पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के नाम से स्थापित यह पर्यटन स्थल और शहीद स्मारक लंबे समय से बंद रहने के बाद आज फिर जनता के लिए खुल रहा है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सौरभ वन विहार में अन्य सभी गतिविधियां भी पहले की तरह अति शीघ्र प्रारंभ होगी और इसके विकास के लिए कई बार सोची योजनाओं को सरकार पूरा करने की कोशिश करेगी।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, सीसीएफ अनिल जोशी, एसीएफ अरुण कुमार, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक  विनय शर्मा, पूर्व विधायक परवीन शर्मा,  शहीद सौरभ कालिया के पिता डॉ.  एनके कालिया, जिला वन अधिकारी नितिन पाटिल, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Palampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD