Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा और गुरप्रीत कांगड़ पंजाब सरकार की तरफ से बाबा राम सिंह जी को श्रद्धाँजलि देने पहुंचे

पंजाब सरकार के दोनों मंत्रियों की तरफ केंद्र सरकार को किसान मसले का बिना किसी देरी के हल करने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/करनाल , 17 Dec 2020

Last updated on: Dec 17, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ आज गुरुद्वारा साहिब नानकसर गाँव सिंघड़ां करनाल में बाबा राम सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुँचे। इस मौके पर दोनों मंत्रियों ने बाबा जी के पैरोकारों के साथ दुख सांझा किया और बाबा जी को श्रद्धा और सत्कार भेंट किया। जिक्रयोग्य है कि 65 साला बाबा राम सिंह जी जो नानकसर सम्प्रदाय के साथ सम्बन्ध रखते थे, ने कल किसान सघंर्ष के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के मसले हल करने के लिए कोई सुनवाई न करने के रोष के तौर पर खुद को गोली मार कर कुंडली बॉर्डर पर आत्महत्या कर ली थी।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर बाजवा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने केंद्र सरकार को जोरदार अपील करते हुये कहा कि किसानों के मसलों का बिना किसी देरी के हल किया जाये। उन्होंने कहा कि लाखों किसान जो सिंघू और टिकरी बार्डर पर तीन खेती बिलों के खिलाफ पिछले एक महीने से शांतमयी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान भी चाहते हैं कि इस मसले का जल्द से जल्द हल निकाला जाये। दोनों मंत्रियों ने कहा कि केंद्र सरकार को भी जिद्द करना छोड़ कर नरमदिली से बातचीत के लिए आगे आकर किसानों के साथ बैठ कर इस मसले का तुरंत हल करना चाहिए जिससे किसान अपने घरों को वापस आ सकें।दोनों मंत्रियों ने चिंता जाहिर करते हुये कहा कि ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और कई किसानों की संघर्ष के दौरान ठंड के कारण मौत भी हो चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुये कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि केंद्र सरकार जल्द इस मसले का हल निकाले। इसलिए अब केंद्र को भी चाहिए कि बिना किसी देरी के इस मसले का हल निकाला जाये।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में किसानों पर थोपे जा रहे किसान विरोधी तीनों काले कानूनों समेत बिजली कानून को विधान सभा का विशेष सैशन बुला कर रद्द कर चुकी है। इसलिए केंद्र सरकार को भी जिद्द कर छोड़ कर बिना किसी देरी के यह कानून रद्द कर देने चाहिएं।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Gurpreet Singh Kangar , Baba Ram Singh ji , Singhra village , Gurdwara Sahib Nanaksar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD