Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसानों के पक्ष में सपा ने किया आंदोलन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Dec 2020

Last updated on: Dec 14, 2020, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी अपने सरकारी आवास के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। वहीं, सपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई। जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित और महासचिव सौरभ सिंह यादव को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में भरकर भेजा गया। वहीं नगर अध्य्क्ष सुशील दीक्षित सहित कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही पुलिस की बस ओडियन सिनेमा के सामने खराब हो गई।

बाराबंकी के छाया चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के कई कार्यकताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इन सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके अलावा एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में गांधी भवन में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप अपने घर पर ही धरने पर बैठे थे। इसके साथ ही सांसद उपेंद्र सिंह रावत के घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।सीतापुर में प्रदर्शन के कारण पूरे जिले में हाई अलर्ट रहा। इस दौरान सपा और किसान संगठनों को प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस मशक्कत करती रही। शहर में सख्त पहरे के बाद भी एमएलसी आनंद भदौरिया के नेतृत्व में तमाम सपाई पुलिस को चकमा देकर गांधी पार्क पहुंचकर धरने पर बैठ गए।एमएलसी आनंद भदौरिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा किसानों की आय दोगुनी करने का सब्जबाग दिखाने वाली केंद्र सरकार ने कृषि बिल लागू कर साबित कर दिया कि वह किस कदर छलावा करने में माहिर है।

 

Tags: Protest , Agitation , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD