Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

दिल्ली की सीमाओं पर 11वें दिन डटे हुए हैं किसान, कहा आश्वासन नहीं एक्शन चाहिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2020

Last updated on: Dec 06, 2020, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू कृषि से जुड़े तीन कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों का आंदोलन रविवार को लगातार 11वें दिन जारी है। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों से आए प्रदर्शकारी किसान डटे हुए हैं। किसान संगठनों ने आठ दिसंबर (मंगलवार) को भारत बंद का आह्वान किया है। तीनों नए कृषि कानूनों से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर भारत सरकार के साथ शनिवार को किसान नेताओं के पांचवें दौर की वार्ता विफल रही। हालांकि सरकार ने उन्हें फिर नौ दिसंबर को अगले दौर की वार्ता के लिए बुलाया है।इससे पहले किसान संगठन आगामी मंगलवार को भारत बंद को सफल बनाने में जुटे हैं। किसान नेताओं ने बताया कि उनका यह आंदोलन अब सिर्फ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका स्वरूप देशव्यापी बन चुका है और इसकी तस्वीर आठ दिसंबर को भारत बंद के दौरान साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को अन्नदाता कहती है, लेकिन नये कानून लाकर उस अन्नदाता का हक छीनने का काम कर रही है।सरकार ने किसान संगठनों को नये कृषि कानूनों में संशोधन कराने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन किसान नेता तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। यही वजह रही है कि शनिवार को पांचवें दौर की वार्ता से भी कोई नतीजा नहीं निकला।

किसानों की मांग और आगे की रणनीति के संबंध में भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह लाखोवाल बताते हैं कि किसानों की पहली मांग तीनों कानूनों को वापस लेने की है और जब तक ये कानून वापस नहीं होंगे किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा।हरिंदर सिंह ने आईएएनएस से कहा, ''अब आश्वासन नहीं एक्शन चाहिए। इसलिए सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर इन तीनों कानूनों को जब तक वापस नहीं लेगी, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।''दिसंबर महीने की शुरूआत से ही उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है और किसान 26 नवंबर से यहां देश की राजधानी की सीमाओं पर जमे हुए हैं। प्रदर्शन में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। इसलिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उनसे बुजुर्ग और बच्चों को वापस घर भेजने की अपील की है।तोमर ने कहा, ''सर्दी का सीजन है और कोविड का संकट है इसलिए जो बुजुर्ग लोग हैं और बच्चे हैं उनको अगर यूनियन के नेता आह्वान करके घर भेज देंगे तो वे सुविधा से रह सकेंगे। यह आग्रह मेरा किसान यूनियन से है। ''तोमर ने शनिवार की वार्ता समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगले दौर की वार्ता नौ दिसंबर को होगी, जिस पर सबने सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों से जुड़ी सारी समस्याओं का समाधान करने और नये कानूनों में संशोधन करने को तैयार है। उन्होंने कहा, ''किसानों की ओर से इस संबंध में जो भी प्रस्ताव आएगा उस पर विचार किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि अगले दौर की वार्ता में जो भी फैसला लिया जाएगा वह किसानों के हितों में होगा।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , Agricultural Produce Market Committee , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , Minimum Support Price , #Tractor2Twitter , Bharat Bandh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD