Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'भारत बंद' की चेतावनी देते हुए किसान नेताओं ने कहा, 'तारीख पर तारीख न दें'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Dec 2020

Last updated on: Dec 05, 2020, 00:00 IST

केन्द्र के साथ बातचीत करने के लिए विज्ञान भवन जाने के लिए शनिवार को सिंघु बॉर्डर पर बसों में सवार होते समय किसान नेताओं ने कहा कि यह बातचीत का अंतिम दौर होगा। साथ ही चेतावनी दी कि कोई नतीजा न निकलने की सूरत में वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ 35 संगठनों के किसान नेताओं के बीच दोपहर 2 बजे बैठक निर्धारित है। बैठक से पहले किसान नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि कृषि कानूनों के लिए कोई और बातचीत या 'संशोधन' स्वीकार्य नहीं होगा और यदि बातचीत का अंतिम दौर भी बेनतीजा रहा, तो उनका आंदोलन गति पकड़ेगा, साथ ही और बड़ा रूप लेगा। किसान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूटा सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमने पहले सरकार से कहा था कि इन कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए और आंदोलन खत्म हो जाएगा। हम किसी भी संशोधन से खुश नहीं होंगे। हम अपने रुख पर बहुत स्पष्ट हैं कि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए।" प्रतिनिधिमंडल के एक अन्य सदस्य दलजीत सिंह ने कहा कि जब भी वे केंद्र के साथ बैठकों के लिए जाते हैं, तो उन्हें उम्मीद रहती कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, "लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। यदि आज की बैठक भी बेनतीजा रही, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा और हम 'भारत बंद' का भी आह्वान करेंगे।" 3 कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-हरियाणा के सिंघू सीमा पर लगातार 10 वें दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , Farmers Produce Trade and Commerce Act 2020 , Agricultural Produce Market Committee , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , Minimum Support Price , #Tractor2Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD