Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओलम्पिक की तैयारियाँ सही दिशा में : राणा गुरमीत सिंह सोढी

ओलम्पिक में जगह पक्की करने वाले 9 संभावी खिलाडिय़ों को किया उत्साहित; लक्ष्य हासिल करने के लिए हर किस्म की वित्तीय सहायता और सुविधाएं देने का दिया भरोसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Dec 2020

Last updated on: Dec 05, 2020, 00:00 IST

ओलम्पिक्स के लिए राज्य की तैयारियों पर संतोष जाहिर करते हुए खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने शनिवार को कहा कि अगले साल जापान में होने वाले ओलम्पिक खेल में पंजाब के एथलीट एक बार फिर देश का नाम रौशन करेंगे।उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए चुने गए 9 प्रतिभाशाली उभर रहे खिलाडिय़ों के साथ बातचीत करते हुए सोढी ने इन खिलाडिय़ों को तैयारियों सम्बन्धी पूर्ण सरकारी सहायता और सुविधाएं देने का भरोसा दिया।खेल विभाग के डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा के विशेष प्रयासों द्वारा चुने गए ओलम्पिक्स में जाने की संभावना वाले इन खिलाडिय़ों में उत्कर्ष (तीरअन्दाज़ी), ललित जैन (तीरअन्दाज़ी), दविन्दर सिंह कंग (जैवलिन), अर्शदीप सिंह जूनियर (जैवलिन), राज सिंह राणा जूनियर (जैवलिन), तनवीर सिंह (शॉटपुट्ट), ट्विंकल चौधरी (एथलैटिक्स), गुरिन्दर वीर सिंह (एथलैटिक्स) और लवप्रीत सिंह (एथलैटिक्स) शामिल हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए खेल विभाग के डायरैक्टर श्री खरबन्दा ने कहा कि हम इन उभर रहे सितारों की वित्तीय सहायता और साजो-समान सम्बन्धी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेंगे। इसलिए इन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है जिससे इनको थोड़ी सी मदद देकर आगे बढ़ाकर पंजाब और देश का नाम रौशन किया जा सके।

खेल और युवक मामले विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनुराग वर्मा, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी (एम.बी.एस.पी.एस) के उप कुलपति लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) डॉ. जगबीर सिंह चीमा और पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस (पीआईएस) के डायरैक्टर ग्रुप कैप्टन (सेवामुक्त) अमर दीप सिंह खेल मंत्री के साथ थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, ओलम्पिक्स की पदक सूची में पंजाब का स्थान अगुआ राज्यों में पक्का होने के लिए आशावान है।खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब को खेल का पावरहाऊस बनाने की योजना ‘‘कैच-दैम-यंग’’ के उद्देश्य के अंतर्गत अलग-अलग पड़ावों में पहले ही लागू है। बहुत से नौजवानों की पहचान की गई है और विभाग ने ज़मीनी स्तर पर प्रतिभा की खोज करना शुरू कर दिया है। प्रतिभा को निखारने और उनको बड़े स्तर के लिए तैयार करने के लिए चोटी के प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है।पंजाब में खेल संस्कृति सृजन करने पर केंद्रित यत्नों बारे जानकारी देते हुए राणा सोढी ने कहा कि ज़मीनी स्तर पर अलग अलग राष्ट्रीय प्रोग्रामों जैसे खेलो इंडिया, फिट इंडिया के द्वारा खेल को प्रफुल्लित किया जा रहा है। इसके अलावा ज़मीनी स्तर की प्रेरणा के लिए कई उपाय भी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ख़ासकर पंजाब के पास देश में मानवीय स्रोतों या प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खेल को गौरव और सत्कार वाले पेशे के तौर पर स्थापित करने के लिए विशेष यत्न की आवश्यकता है।कोविड-19 महामारी के दौरान किये जा रहे उपायों बारे विचार-विमर्श करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लॉकडाऊन ने लक्ष्यों को बेहतर ढंग से समझने और अपनी योजनाओं को बढिय़ा तरीके से तैयार करने के लिए बहुत अपेक्षित समय दिया है।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD