Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

किसान आंदोलन : बाधित मार्गों की सूचना के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही दिल्ली पुलिस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2020

Last updated on: Dec 04, 2020, 00:00 IST

केंद्र की ओर से हाल ही में बनाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती दिल्ली की कई सीमाओं पर पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से डेरा डाले हुए हैं। तभी से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्विटर हैंडल के माध्यम से यात्रियों की सुविधा के लिए रोड ब्लॉक्स और रूट डायवर्जन पर नियमित अपडेट पोस्ट कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस अपडेट में वैकल्पिक मार्गो का भी सुझाव दिया जा रहा है, ताकि लोग ट्रैफिक के झटकों में न फंसें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ट्विटर हैंडल सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर पूरे दिन व्यस्त रहता है, जो दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर जैसे सिंघू बॉर्डर, लामपुर, औचंदी, सफियाबाद, प्याऊ मनियारी और सबोली के रास्तों के बारे में पूरी जानकारी देता है। इसके अलावा दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा की ओर एनएच-44, गाजीपुर और चिल्ला सीमा पर रोड अवरुद्ध के संबंध में जानकारी प्रदान की जाती है। यहां तक कि दिल्ली की ओर गाजियाबाद मार्ग को लेकर भी लगातार अपडेट दी जा रहा है। दैनिक यात्रा करने वाली अमिता शर्मा ने कहा, "दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल की ओर से की जाने वाली अपडेट से मुझे मेरा समय और ऊर्जा बचाने में मदद मिलती है। दफ्तर के लिए घर से बाहर निकलने से पहले मैं अपडेट की जांच कर लेती हूं।" अन्य यात्रियों के लिए भी नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी और कालिंदी कुंज मार्ग पर अपडेट काफी उपयोगी रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने कालिंदी कुंज रोड पर अपडेट के लिए इंस्पेक्टर अश्वनी खोसला, टीआई सरिता विहार का मोबाइल नंबर भी डाल दिया है। इंस्पेक्टर अश्वनी खोसला ने आईएएनएस को बताया, "मेरे पास लगातार कॉल आ रहे हैं, जहां से यात्री मुझसे पूछते हैं कि कालिंदी कुंज रोड खुली है या नहीं। कभी-कभी तो मुझे देर से देर रात दो बजे और सुबह चार बजे तक भी कॉल आते हैं। अब मुझे इसकी आदत हो गई है कि बस हेलो कहने के बाद मैं कालिंदी कुंज के रास्ते के बारे में अपडेट करना शुरू कर देता हूं।" सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, स्थानीय पुलिस भी बॉर्डर पर जमीनी स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट देने में पीछे नहीं है। पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर के एसएचओ प्रेम सिंह नेगी ने भी किसानों के आंदोलन पर नियमित अपडेट पोस्ट करने का फैसला किया है। यहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नेगी न केवल कानून और व्यवस्था बनाए रखे हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि आम जनता को फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूक किया जाए, ताकि अवरुद्ध सड़कों पर होने वाले विरोध के बारे में उन्हें पहले ही पता चल सके और उनके समय और ऊर्जा की बचत हो। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में मंडावली के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार एक और ऐसे अधिकारी हैं, जो पूर्वी दिल्ली सीमा से आंदोलन की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया के उपयोग ने निश्चित रूप से यात्रियों को सुविधा प्रदान की है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , Farmers Produce Trade and Commerce Act 2020 , Agricultural Produce Market Committee , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD