Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र में बागा चनोगी उप-तहसील का लोकार्पण किया

12.52 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में उप-तहसील बागा चनोगी का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए 12.52 करोड़ रुपये की लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं भी रखीं, जिनमें तहसील बालीचैकी में खुड़ागी खड्ड पर 5.77 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कशौड़ और कुकलाह में निर्मित होने वाली पांदली, चुनानी, कुकलाह बागी, खुड़ागी उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील थुनाग की ग्राम पंचायत बागा चनोगी में 1.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली धौन खड्ड से कामेश्वर धार तक उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील थुनाग के कल्हानी में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, तहसील थुनाग के धरवारथाच में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, तहसील बालीचैकी के खोलानाला में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और कल्हानी में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला वन निरीक्षण हट शामिल हैं।जय राम ठाकुर ने बागा चनोगी को उप-तहसील बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि अभी तक उन्हें भूमि अभिलेख संबंधी और अन्य मामलों के लिए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर थुनाग जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 5.77 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पूरा होने से ग्राम पंचायत कशौड़ और कुकलाह के पांदली, चुनानी, कुकलाह, बागी, खु़ड़ागी गांवों के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज प्रदेश के सबसे दुर्गम निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और सरकार ने इस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता दी है। 

उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र के दुर्गम स्थानों में सड़क सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि बागा चनोगी में जल शक्ति विभाग का उपमंडल और लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियंता अनुभाग खोला गया है, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उचित भूमि चिन्हित होते ही बागा चनोगी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कुछ सख्त निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर, 2020 तक प्रदेश में कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से परस्पर दूरी बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा सभी तीनों स्वास्थ्य संस्थान जिनकी आज मुख्यमंत्री द्वारा आधारशिला रखी गई, विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होंगे।मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र से जय राम ठाकुर को लगातार पांच बार निर्वाचित किए जाने के लिए सराज के लोगों का धन्यवाद किया।सराज भाजपा के मडंलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से इस अवसर पर शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान मुख्यमंत्री सफलतापूर्वक राज्य का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बागा चनोगी को उप तहसील प्रदान करने और करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।सराज भाजपा के महासचिव टिक्कम राम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मांगों को विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।सराज भाजपा के महासचिव भीष्म ठाकुर, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर और अन्य अधिकारी इस अवसर पर बागा चनोगी में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Seraj Vidhan Sabha , Dr Rajiv Saizal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD