Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली से उप्र जाने वाले राजमार्ग को अवरुद्ध किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

गुस्साए किसानों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को अवरुद्ध कर दिया, जिससे उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाला एक प्रमुख फ्लाईओवर पर यातायात बंद हो गया। ये किसान केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी नाराजगी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच वार्ता के एक और दौर से पहले उत्तर प्रदेश की सीमा से लगने वाले गाजीपुर में फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि किसानों ने फ्लाइओवर को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है, लेकिन उन्होंने एंबुलेंस जाने देने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमें उम्मीद है कि नाकाबंदी जल्द ही समाप्त हो जाएगी, क्योंकि यह दिल्ली की ओर जाने वाला एक प्रमुख मार्ग है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं।" एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस बल ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है, ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है, कई स्तरों पर बैरिकेड्स लगाए हैं और दोनों सीमाओं को जोड़ने वाले राजमार्ग से यातायात को क्षेत्र के अंदरूनी हिस्से से डायवर्ट कर दिया है।" किसानों ने दिल्ली की ओर जाने वाले राजमार्ग पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और उनसे कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस दौरान 'मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी', 'जब जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है', 'जय जवान जय किसान', 'काला कानून वापस लो', जैसे नारे लगे। सभी की निगाहें अब केंद्र के साथ किसान यूनियनों की बैठक पर टिकी हैं। केंद्र और आंदोलनकारी किसान यूनियनों के बीच मंगलवार को हुई बातचीत नए कृषि कानूनों पर गतिरोध को समाप्त करने में विफल रही। दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर किसान पिछले आठ दिनों से धरने पर बैठे हैं। सिंघु सीमा पर हजारों किसान डेरा डाले हुए हैं, जबकि कई अन्य समूहों ने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दिल्ली-यूपी गाजीपुर सीमा और दिल्ली-यूपी चिल्ला सीमा पर प्रवेश रोक दिया है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , Farmers Produce Trade and Commerce Act 2020 , Agricultural Produce Market Committee , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , #FarmerProtest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD