Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

 

किसान आंदोलन : कनॉट प्लेस में मानव श्रंखला बनाते हिरासत में लिए गए आप विधायक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2020

Last updated on: Dec 01, 2020, 00:00 IST

किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने मंगलवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह समेत अन्य कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी के ये नेता कनॉट प्लेस में अपना विरोध जताते हुए मानव श्रृंखला बनाना चाहते थे। पश्चिमी दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह, पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी भी हैं। बड़ी संख्या में पंजाब के किसान कृषि कानूनों का विरोध करने दिल्ली बॉर्डर पर एकत्रित हैं। पुलिस ने किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक रखा है। इस बीच जरनैल सिंह मंगलवार दोपहर अपने कुछ सहयोगियों के साथ कनॉट प्लेस में अपना विरोध जताते हुए मानव श्रृंखला बनाने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी ने कहा, "दिल्ली के कनॉट प्लेस में काले खेती कानूनों के खिलाफ विरोध करते हुए जरनैल सिंह को दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया है। किसानों के सम्मान में 'आप' की यूथ विंग मैदान में उतरी है।

जरनैल सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा, "किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के नौजवान सड़क पर उतरे हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस में काले खेती कानूनों के खिलाफ विरोध करते हुए, दिल्ली पुलिस ने हमें हिरासत में लिया है। किसानों के सम्मान में देश का नौजवान मैदान में आ गया है।" मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम किसानों की मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए ह्यूमन चेन बनाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें शांतिपूर्ण विरोध नहीं करने दिया। इससे पहले जरनैल सिंह और उनके कुछ अन्य साथियों ने 27 नवंबर को किसानों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के समीप प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। तब भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। जरनैल सिंह के साथ पंजाब से आए आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता व कार्यकर्ता भी इस विरोध में शामिल थे। यह लोग कृषि कानूनों के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। दिल्ली सरकार किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार में गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "किसानों की मांग जायज है। केंद्र सरकार को किसानों की मांगें तुरंत माननी चाहिए। किसानों का आंदोलन बिल्कुल अहिंसक है।"

 

Tags: Jarnail Singh , Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , Farmers Produce Trade and Commerce Act 2020 , Agricultural Produce Market Committee , APMC , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD