रफ्तार ने 'मीम पेज' चलाने वालों को दिया ये सुझाव
Web Admin
5 Dariya News
मुंबई , 29 Nov 2020
Last updated on: Nov 29, 2020, 00:00 IST
सेलेब्रिटी अक्सर खुशी या गुस्से से उन पर किए गए मीम्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन यहां एक ऐसे सेलेब है जो मेमर्स को अपनी नई तस्वीर लगाने का सुझाव दे रहे हैं। रैपर ने रविवार को मीम पेज और यूट्यूब चैनल पर उनका मीम बनाने वालों के एक सुझाव दिया। रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह मिल्रिटी प्रिंट फुल शर्ट और टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरी मीम पेजेज और यूट्यूब चैनल से दरख्वास्त है। अब से इस चित्र का इस्तेमाल करें। इसे प्रार्थना समझिए धन्यवाद। नोट : आपकी सहुलियत के लिए मैंने बॉर्डर क्लीन कर दिया है।"