Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंडियन आइडल 12 : युवराज मेधे का सेट पर झाड़ू लगाने से प्रतिभागी बनने तक का सफर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2020

Last updated on: Nov 26, 2020, 00:00 IST

'इंडियन आइडल 12' में युवराज मेधे के ऑडिशन का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी वजह न केवल प्रतिभागी की गायकी है, बल्कि उनकी अब तक की जिंदगी की कहानी भी है। 28 नवंबर को इसके प्रसारण से पहले सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल ने एक प्रोमो को ट्वीट किया है, जिसमें युवराज दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले 26 वर्षीय युवराज अपनी प्रतिभा से शो के जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के दिल को जीत लेते हुए नजर आ रहे हैं और साथ में इस दौरान उनकी अपनी जिंदगी के बारे में बताई गई कहानी भी वीडियो के वायरल होने की वजह बन गई है। युवराज 'इंडियन आइडल' से काफी लंबे समय से जुड़े हैं, लेकिन एक प्रतिभागी के तौर पर नहीं, बल्कि एक स्वीपर के तौर पर, एक ऐसा इंसान, जो सेट को व्यवस्थित करने में अपनी मदद देता है। आईएएनएस संग हुई बातचीत में युवराज ने कहा, "मैं पिछले तीन या चार साल से इंडियन आइडल के सेट पर काम कर रहा हूं। मेरे दोस्त यहां काम करते थे। मैं यहां झाड़ू देने और इसे व्यवस्थित रखने का काम करता था।" उन्होंने आगे कहा, "शो में पहले कभी भाग लेने और अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का मुझमें कॉन्फिडेंस ही नहीं था। मैं अपने दोस्तों को गाकर सुनाया करता था। वे मेरी तारीफ करते थे और शो में भाग लेने के लिए प्रेरित करते थे। मेरे दोस्त कहते थे, 'अगर एक जूता पॉलिश करने वाला यहां आ सकता है और जीत सकता है, तो तुम क्यों नहीं।"' युवराज यहां इसके पहले सीजन के विजेता सनी हिंदुस्तानी का जिक्र कर रहे थे। वह आगे कहते हैं, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतने बड़े मंच पर गाने का मौका मिलेगा। मैं बहुत खुश हूं। लोग मुझे फोन कर रहे हैं, मैसेज भेज रहे हैं। मेरे माता-पिता भी बहुत खुश हैं।"

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , TV , Yuvraj Medhe , Indian Idol 12 , Neha Kakkar , Himesh Reshammiya , Vishal Dadlani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD