Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

आंगनवाड़ी मुलाजिमों और वर्करों के आश्रितों की तरस के आधार पर नियुक्ति सम्बन्धी शर्तों में छूट - अरुणा चौधरी

वर्कर और हैल्पर एक्स ग्रेशिया के लिए भी 60 साल की आयु के बाद ही कर सकेंगी दावा पेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Nov 2020

Last updated on: Nov 24, 2020, 00:00 IST

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने मंगलवार को आंगनवाड़ी वर्करों के आश्रितों को तरस के आधार पर नौकरी सिफऱ् विधवा बहु को देने वाली शर्त को हटाने का ऐलान करते हुये वर्करों और हैल्परों की सभी जायज़ माँगें मानने का भरोसा दिया है।आज यहाँ सिविल सचिवालय में अपने दफ़्तर में तीन आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर्ज़ यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान श्रीमती चौधरी ने कहा कि तरस के आधार पर नियुक्ति सम्बन्धी मौजूदा शर्त सिफऱ् विधवा बहु को पहल देना है, जिसको अब बदल कर कोई भी आश्रित किया जायेगा। वर्करों और हैल्परों को एक्स ग्रेशिया पहले 70 साल की आयु बाद मिलता था, जबकि सेवा मुक्ति की आयु 65 साल थी। अब वर्कर और हैल्पर एक्स ग्रेशिया के लिए 60 से 65 साल की आयु तक कभी भी दावा पेश कर सकती हैं।कैबिनेट मंत्री ने आंगनवाड़ी हैल्परों से आंगनवाड़ी वर्करों की तरक्की सम्बन्धी ग्रैजूएशन की शर्त को भी घटा कर 12वीं पास के साथ पाँच साल का तजुर्बा कर दिया गया है। वर्करों को स्मार्ट फ़ोन देने की माँग पर उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी देरी केंद्र सरकार की तरफ से फोनों की खरीद सम्बन्धी मापदंड तय न करने के कारण हुई है, जिस कारण खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही। जैसे ही तयशुदा मापदंड भारत सरकार से प्राप्त होंगे, खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। आंगनवाड़ी सेंटरों में बुनियादी सहूलतों संबंधी बात करते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य के सभी सेंटरों में पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सहूलतें दिसंबर 2020 के अंत तक मुहैया करवा दी जाएंगी।

श्रीमती अरुणा चौधरी ने आंगनवाड़ी सेंटरों की इमारतों के किराये का मामला भी ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की जगह अपने हाथ में लेने के लिए भी हल करने की बात कही। यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग तीन घंटे चली मीटिंग के दौरान उन्होंने पोषण अभियान के अधीन आंगनवाड़ी वर्करों को ‘प्रदर्शन प्रेरक राशि’ (परफॉरमेंस इनसैंटिव) जल्द जारी करवाने संबंधी कहा। उन्होंने कहा कि नये मुख्य आंगनवाड़ी सैंटर मंज़ूर होने के बाद मिनी आंगनवाड़ी सैंटरों को मुख्य आंगनवाड़ी सेंटरों में तबदील किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ योजना के फार्म भरवाने के लिए 100 रुपए प्रति वर्कर और 50 प्रति हैल्पर देने का भी ऐलान किया।पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा कि जून 2020 में बजट प्राप्त हुआ था, जो समूह जि़ला प्रोग्राम अफ़सरों को बाँट दिया गया। उनकी तरफ से बनते समय के मान भत्तों की अदायगी कर दी गई है। भारत सरकार की तरफ से पिछले समय की पैंडिंग लायबिलटी प्राप्त हो गई है, जल्द बजट का वितरण कर दिया जायेगा। 3 से 6 साल के बच्चों का दाखि़ला आंगनवाड़ी केंद्र में यकीनी बनाने और प्राईमरी स्कूलों से बाहर प्राईवेट इमारतों में चल रहे आंगनवाड़ी सैंटरों को स्कूलों में तबदील करने का मुद्दा स्कूल शिक्षा मंत्री के पास उठा कर हल करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों का मानभत्ता बढ़ाने, केंद्रीय मानभत्ते में कटौती और अन्य वित्तीय माँगों का मुद्दा वित्त विभाग के पास उठा कर इनको हल करवाने का भरोसा दिया।मीटिंग के दौरान प्रमुख सचिव राज़ी पी श्रीवास्तव, डायरैक्टर विपुल उज्जवल, संयुक्त सचिव विम्मी भुल्लर, डिप्टी डायरैक्टर रुपिन्दर कौर, डी.पी.ओ. सुखदीप सिंह, आंगनवाड़ी मुलाज़ीम यूनियनों की तरफ से हरगोबिन्द कौर, जसबीर कौर, सतवंत कौर, ऊषा रानी, सुभाष रानी, हरजीत कौर, सरोज छप्पड़ीवाला, सुनील कौर और सरबजीत कौर उपस्थित थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD