मुख्यमंत्री को पीपीई किट्स और मास्क भेंट किए
Web Admin
5 Dariya News
शिमला , 24 Nov 2020
Last updated on: Nov 24, 2020, 00:00 IST
दैनिक समाचार पत्र दैनिक सवेरा टाइम्स के प्रदेश प्रभारी धनंजय शर्मा और दिल्ली में रह रहे शिमला के उद्यमी सुरेश गुप्ता ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एक हजार पीपीई किट्स और एन-95 मास्क भेंट किए।मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जहां जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई जा सकेगी, वहीं अन्य लोग भी कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लोगों की सहायता के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।