Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गन्ना अनुसंधान और विकास केंद्र कलानौर गन्ना काश्तकारों के लिए वरदान साबित होगा : सुखजिन्दर सिंह रंधावा

अनुसंधान केंद्र के प्रति एकड़ गन्ने की पैदावार और रिकवरी को बढ़ाने के लिए सहायक सिद्ध होगा : सहकारिता मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2020

Last updated on: Nov 17, 2020, 00:00 IST

कलानौर में स्थापित किया जा रहा गन्ना अनुसंधान और विकास केंद्र गन्ना काश्तकारों के लिए वरदान साबित होगा। आधुनिक विधियों से लैस यह केंद्र न केवल किसानों को नयी तकनीकों से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण देगा बल्कि गन्ने की उत्तम किस्म के बढिय़ा बीज भी तैयार करेगा जिसके निष्कर्ष के तौर पर प्रति एकड़ पैदावार और गन्ने की रिकवरी में विस्तार होगा। यह केंद्र किसानों के साथ सहकारी चीनी मिलों की आर्थिकता को बढ़ावा वाला सिद्ध होगा।यह बात सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पंजाब गन्ना अनुसंधान और विकास केंद्र कलानौर (जि़ला गुरदासपुर) की गवर्निंग कौंसिल की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कही। उन्होंने कहा कि फ़सलीय विभिन्नता के लिए गन्ने की खेती को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है क्योंकि गन्ने की फ़सल किसानों को फ़सलीय चक्कर में बाहर निकाल सकने के लिए सबसे अधिक संभावनाएं रखती है।स. रंधावा ने आगे कहा कि गन्ने की खेती को उत्साहित करने के लिए स्थापित किया जा रहा गन्ना अनुसंधान और विकास केंद्र जिसकी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से पहले ही इस केंद्र को मंज़ूरी दे दी गई, से गन्ने की काश्त के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को उत्साहित किया जायेगा। यह कदम फ़सलीय विभिन्नता के लिए मील पत्थर साबित होगा क्योंकि इससे किसान गन्ने की काश्त की तरफ मुड़ पाएंगे। इससे सहकारी चीनी मिलों को भी बढिय़ा किस्म का गन्ना मिलेगा।

सहकारिता मंत्री ने आगे कहा कि बीज की शुद्धता की जांच के लिए शूगरफैड ने गन्ना बीज केंद्र कोयम्बटूर के पास से पिछले साल गुरदासपुर, बटाला और अजनाला क्षेत्र में गन्ना काश्तकारों की तरफ से बीज सीओ -0238 किस्म के गन्ने का डी.एन.ए. टैस्ट करवाया था। डी.एन.ए. रिपोर्टों से पता चला कि किसानों की तरफ से इस्तेमाल किया गया बीज शुद्ध नहीं था बल्कि मिश्रित किस्मों के थे जिस कारण इस किस्म का राज्य में बढिय़ा नतीजा सामने नहीं आया।इसी दौरान मीटिंग में गवर्निंग कौंसिल ने इस केंद्र का डायरैक्टर नियुक्त करने के लिए सहकारिता मंत्री जो कौंसिल के चेयरमैन भी हैं, को अधिकारित किया। कौंसिल ने यह भी फ़ैसला किया कि कृषि माहिर के अलावा राज्य के दो प्रसिद्ध प्रगतिशील गन्ना किसानों को गवर्निंग कौंसिल के लिए नामज़द किया जाये।मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव सहकारिता कल्पना मित्तल बरुआ, अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास अनिरुद्ध तिवाड़ी, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विकास गर्ग, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के उप कुलपति डा.बी.एस.ढिल्लों, वसंतादादा शुगर इंस्टीट्यूट पुणे के डायरैक्टर जनरल शिवाजी राओ देशमुख, नेशनल फेडरेशन ऑफ कोआपरेटिव शुगर फैक्टरीज के मुख्य गन्ना सलाहकार डा.राओ साहिब डोले, शूगरफैड पंजाब के एम.डी. पुनीत गोयल, पंजाब के गन्ना कमिश्नर गुरविन्दर सिंह, अतिरिक्त सचिव वित्त सुरिन्दर कौर वड़ैच, सहकारी चीनी मिल अजनाला के जनरल मैनेजर कम केंद्र के कार्यकारी डायरैक्टर शिवराजपाल सिंह और शूगरफैड के जनरल मैनेजर (मुख्यालय) कंवलजीत सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Sugarcane Research & Development Institute , Sugarfed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD