Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारत में ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल के लिए पहुंची रूसी वैक्सीन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2020

Last updated on: Nov 13, 2020, 00:00 IST

दुनियाभर के लोग कोरोनावायरस संक्रमण को खत्म करने के लिए वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन रूस की 'स्पुतनिक वी' की खेप भारत पहुंच चुकी है। दिग्गज भारतीय फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज देश में वैक्सीन का दूसरा और तीसरा ट्रायल शुरू करेगी। मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, डॉ. रेड्डीज और 'स्पुतनिक वी' के लोगो वाले कंटेनरों को एक छोटे ट्रक से उतार दिया गया है। बुधवार को रूस के नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने घोषणा की थी कि स्पुतनिक वी वैक्सीन ने उच्च प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया। घोषणा की गई है कि वैक्सीन 92 प्रतिशत प्रभावी पाई गई है। चार सितंबर को दुनिया के प्रमुख चिकित्सा पत्रिकाओं में से एक, द लैंसेट, ने वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों (क्लीनिकल ट्रायल) के परिणामों पर एक शोध पत्र प्रकाशित किया है, जिसमें टीकाकरण का कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया है। इसके अलावा इसकी प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया देखी गई है। दुनियाभर में 50 से अधिक देशों से स्पुतनिक वी वैक्सीन की 1.2 अरब से अधिक खुराक के लिए अनुरोध प्राप्त हुए हैं। वैश्विक बाजार के लिए वैक्सीन की आपूर्ति भारत, ब्राजील, चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में आरडीआईएफ के अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों द्वारा उत्पादित की जाएगी। इससे पहले अक्टूबर में डॉ. रेड्डीज और रूस डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड ने भारत में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (डीसीजीआई) से स्पुतनिक वी वैक्सीन के लिए एक दूसरे/तीसरे मानव नैदानिक (ह्यूमन क्लीनिकल) ??परीक्षण करने के लिए स्वीकृति प्राप्त की थी। बीआईआरएसी चेयरपर्सन और डीबीटी सचिव रेनू स्वरूप ने एक बयान में कहा है कि सरकार कोविड वैक्सीन उम्मीदवारों के फास्ट ट्रैक नैदानिक ??विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उपयुक्त वैक्सीन को बाजार में तेजी से लाने के लिए सुविधा प्रदान करने पर प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD