Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पंजाब के किसानों के लिए फ़सलीय विभिन्नता और फूड प्रोसेसिंग लाभप्रद सिद्ध होंगे : जोगिन्द्र सिंह मान

कहा, कैप्टन सरकार किसानों को खेती संकट से निकालने के लिए वचनबद्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 Oct 2020

Last updated on: Oct 29, 2020, 00:00 IST

पंजाब के पूर्व मंत्री और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान ने आज यहाँ कहा कि राज्य के किसान फ़सलीय विभिन्नता और फूड प्रोसेसिंग के द्वारा अपनी तकदीर बदल सकते हैं।आज यहाँ कारपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरैकटरज़ की 246वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये चेयरमैन, जिनके साथ कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे, ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अथाह संभावनाएं हैं और अगर राज्य के किसान फ़सलीय विभिन्नता और फूड प्रोसेसिंग को अपनाते हैं तो उनको काफ़ी फ़ायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की तरफ से सीधे खेतों में से कृषि उत्पादों की खरीद के बढ़ रहे रुझान को देखते किसान भारी लाभ कमा सकते हैं। श्री मान ने कहा कि कारपोरेशन फ़सलीय विभिन्नता और कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देकर किसानी की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दूरअन्देशी, गतिशील और योग्य नेतृत्व अधीन राज्य सरकार किसानों को मौजूदा खेती संकट में से निकालने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कारपोरेशन जोकि राज्य में फूड प्रोसेसिंग उद्योग की एक नोडल एजेंसी है, यह यकीनी बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी कि खेती आधारित उद्योग को बढ़ावा दिया जाये जिससे किसानों को इसका लाभ मिले। श्री मान ने कहा कि जब केंद्र सरकार के कृषि विरोधी कानून किसानों का कमर तोडऩे पर तुली हुए हैं, तो कारपोरेशन फूड प्रोसेसिंग उद्योग को प्रोत्साहन देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस यत्न करेगी।इस मौके पर दूसरों के अलावा कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़, बोर्ड के डायरैक्टर श्री किरनजीत सिंह मीठा और श्री रणजीत सिंह मौजूद थे।

 

Tags: Chairman of Punjab Agro Industries Corporation , Joginder Singh Mann , Congress , Punjab Congress , PAIC , Punjab Agro Industries Corporation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD