Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गमाडा को आरोपी बिल्डरों के विरुद्ध मिसाली कार्रवाई करनी चाहिए : सांसद मनीष तिवारी

आरोपियों के विरुद्ध भारी जुर्माने, लाइसेंस रद्द करने और अपराधिक कार्रवाई की वकालत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 29 Oct 2020

Last updated on: Oct 29, 2020, 00:00 IST

आरोपी बिल्डरों के विरुद्ध में मिसाली कार्रवाई की वकालत करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने गमाडा के अधिकारियों को उन बिल्डरों या डिवेल्परों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है, जो नागरिकों से धोखा कर रहे हैं।तिवारी ने कहा कि कब्जा देने में जानबूझकर देरी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते रियल एस्टेट ग्राहकों को न सिर्फ मानसिक व वित्तीय तौर पर परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि उनके जीवन और रोजी-रोटी के अधिकार का उल्लंघन भी होता है। उन्होंने धोखा कर रहे बिल्डरों, कालोनी वालों पर भारी जुर्माने लगाने, लाइसेंस रद्द करने व अपराधिक कार्रवाई करने का सुझाव दिया।उन्होंने अधिकारियों को एक ऐसा मॉडल बिल्डर बायर एग्रीमेंट लाने को का सुझाव दिया है, जिसमें जुर्माने की धारा को उचित ढंग से शामिल किया गया हो। तिवारी ने कहा कि आम तौर पर समझौते बिल्डरों के हक में तैयार किए जाते हैं व आम लोगों को अनदेखा किया जाता है।मौजूदा समय में रियल एस्टेट उद्योग देश भर में सबसे ज्यादा प्रचलित हो रहा है। रिहायशी व व्यापारिक जायदादों की मांग निरंतर बढ़ रही है और इसी इस तरह बिल्डरों व डिवेल्परों की गिनती भी बढ़ रही है जो संभावित खरीदारों को आकर्षित करने हेतु विशेष सुविधाओं के वादे करते हैं। लेकिन कई मामलों में वे अपने किए वादे पूरे नहीं करते।

सांसद ने कहा कि निर्धारित समय अवधि के अंदर प्रोजेक्ट मुकम्मल करने में असफल रहने और बुनियादी सुविधाएं, जिनमें बिजली, पानी की सप्लाई आदि शामिल है की कमी, अनुचित सुविधाएं, छत की लीकेज, सही ढंग से निकासी ना होने, अधूरा फायर सेफ्टी सिस्टम, बिजली की तारों की गुणवत्ता घटिया होना, पानी की  व्यवस्था, रिहायश संबंधी सर्टिफिकेट मुहैया ना करवाने बारे प्रमोटरों व बिल्डरों के विरुद्ध बहुत सारे शिकायतें मिलती हैं, जिससे बिल्डरों और खरीदारों के मध्य टकराव पैदा होता है, जिसको हल करने की जरूरत है।उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बिल्डरों के विरुद्ध लोगों की शिकायतों के हल हेतु विशेष कमेटी गठित करने के कदम की प्रशंसा की और कहा कि खरीददारों के वित्तीय नुकसान व मानसिक परेशानी को घटाने के लिए बिल्डरों और डिवेल्परों के अनुचित कार्यों को पर लगाम लगाने हेतु गमाडा को उचित उपायों के साथ आगे आना चाहिए।मनीष तिवारी ने मोहाली के पुडा भवन में गमाडा द्वारा की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने हेतु अधिकारियों से बैठक की और बातचीत की। उनके साथ पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन रविंदर पाल सिंह पाली, पंजाब दीर्घ औद्योगिक विकास बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान भी मौजूद थे

 

Tags: Manish Tewari , S.A.S. Nagar , Mohali , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , S.A.S. Nagar Mohali , GAMADA , Pawan Dewan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD