Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरुग्राम : कार में मिला डॉक्टर का जला हुआ शव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 28 Oct 2020

Last updated on: Oct 28, 2020, 00:00 IST

गुरुग्राम शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर सोहना रोड पर घमरोज गांव के पास बुधवार सुबह एक डॉक्टर का जला हुआ शव उसकी कार में मिला। मृतक की पहचान घमरोज निवासी कंवर पाल उर्फ सोनू (35) के रूप में हुई। सोहना में उसका एक अस्पताल है।पुलिस के मुताबिक, सोनू मंगलवार को आधी रात के आसपास अपने घर से अस्पताल के लिए निकला था। सीएनजी पर चलने वाली उनकी मारुति सेलेरियो कार में कथित रूप से करीब 2.30 बजे आग लग गई। सुबह जब ग्रामीणों ने जले हुए शव के साथ जली हुई कार देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ के साथ पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना जनरल अस्पताल भेजा।पुलिस ने परिवार को सूचना दी तो उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "परिवार के सदस्यों का कहना है कि चूंकि कार सड़क के किनारे खड़ी थी, इसलिए यह स्पष्ट है कि किसी ने सोनू की हत्या करके कार में आग लगा दी।"एसीपी (क्राइम) प्रीत पाल सांगवान ने कहा, "हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।"

 

Tags: Crime News Haryana , Gurugram , Haryana , Police , Haryana Police , Crime News , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD