Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमेरिकी रेस्तरां ने अनन्या बिड़ला को बाहर करने के आरोपों को नकारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 26 Oct 2020

Last updated on: Oct 26, 2020, 00:00 IST

पॉप स्टार अनन्या बिड़ला ने आरोप लगाया है कि कैलिफोर्निया में एक सेलिब्रिटी शेफ के रेस्तरां ने उन्हें और उनके परिवार को बार से निकाल कर फेंक दिया। उन्होंने रेस्तरां स्टाफ पर नस्लवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। हालांकि रेस्तरां ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि आईडी को लेकर कुछ विवाद हो गया था और इस मसले को सुलझा लिया गया और वे रेस्तरां से नहीं निकाले गए थे। उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, "इस रेस्तरां स्कोपा ने सचमुच मेरे परिवार को और मुझे अपने परिसर से बाहर निकाल दिया। बहुत नस्लीय। बहुत दुखद। आपको वास्तव में अपने ग्राहकों के साथ सही व्यवहार करने की जरूरत है। यह ठीक नहीं है।" रविवार आधी रात तक ट्वीट को 617 लाइक मिल चुके थे। लेकिन रेस्तरां में एक पार्टनर पाब्लो मोइक्स ने इनकार किया कि उन्हें रेस्तरां से बाहर निकाल दिया गया था और कहा कि वे अपना भोजन करने तक रूके थे। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि शराब परोसने के लिए राज्य के कानून के तहत जरूरी आईडी मांगने पर ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी, जो पार्टी में दो लोगों के पास थी और अन्य के पास केवल उनकी प्रतियां थीं। मोइक्स ने कहा कि बाद में सब ठीक हो गया और उन्होंने अपना भोजन किया और यहां तक कि दोनों वेटर और भोजन की गुणवत्ता की तारीफ की। 

उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति थी। मोइक्स ने कहा कि वह चाहते हैं कि वे फिर से रेस्तरां आएं। एक अन्य ट्वीट में गायिका और भारतीय अरबपति कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी ने जोर देकर कहा कि उन्हें रेस्तरां में खाने के लिए तीन घंटे इंतजार करना पड़ा था। ट्वीट में सेलिब्रिटी शेफ एंटोनिया लोफासो को संबोधित करते हुए, अनन्या बिड़ला ने कहा कि उनके वेटरों में से एक, ने मेरी मां के लिए अभद्रता की। लोफासो की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने 2013 में स्कोपा खोला। लोफासो ने 'टॉप शेफ : ऑल स्टार्स' और एबीसी नेटवर्क के सिटकॉम 'रियल ओ'नील्स' में नजर आ चुकी है।अनन्या बिड़ला की मां नीरजा ने एक ट्वीट में कहा, "बहुत चौंकाने वाला . स्कोपा रेस्तरां द्वारा बिल्कुल हास्यास्पद व्यवहार। आपको इस तरह से अपने किसी भी ग्राहक के साथ व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है।"अनन्या के भाई आर्यमान ने ट्वीट किया, "मैंने इस तरह का कभी भी अनुभव नहीं किया था। नस्लवाद मौजूद है और वास्तविक है। अविश्वसनीय।"अरबपति की बेटी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने सुझाव दिया कि वह रेस्तरां खरीद लें।उसने अपने प्रशंसकों के लिए एक संदेश ट्वीट किया, "मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं (दिल से) आप सभी अच्छे हैं। हमेशा मेरी रक्षा करने के लिए धन्यवाद। आज का दिन कुछ जादू करने के लिए एक नया दिन है। नया गाना जल्द ही आ रहा है।"

 

Tags: Ananya Birla , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai New

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD