Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

किसानों के संघर्ष को पंजाब के युवा शिखर पर पहुँचा देंगे : सुखविन्दर सिंह बिंद्रा

पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन ने युवाविकास सम्बन्धी योजनाओं का लिया जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Oct 2020

Last updated on: Oct 22, 2020, 00:00 IST

पंजाब युवा विकास बोर्ड (पी.वाई.डी.बी) के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने आज कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए कठोर खेती कानूनों के विरोध में शुरु किए गए किसानी संघर्ष को राज्य के युवा बुलन्दियों तक ले जाएंगे।नौजवानों के सशक्तिकरण सम्बन्धी स्कीमों की समीक्षा करते हुए श्री बिन्द्रा ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार द्वारा पास किये गए तीन काले खेती कानून किसानों, उपभोक्ताओं, खाद्य सुरक्षा और यहाँ तक कि देश के संघीय ढांचे के विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन कानूनों की मार से किसानों को बचाने के लिए पंजाब सरकार ने बिल पास किये हैं ताकि उनके हितों की रक्षा की जा सके। हालांकि कई कॉर्पोरेट घराने अब पंजाब में दाखि़ल होने जा रहे हैं परन्तु यह सब सरकार की निगरानी में होगा। किसी विवाद की सूरत में किसानों के पास कानूनी रास्ता अपनाने का अधिकार भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड, पीडि़त किसानों की लड़ाई को नई ऊचाईयों तक ले जायेगा क्योंकि यही समय की माँग है।मीटिंग के दौरान चेयरमैन ने युवाओं से सम्बन्धित अलग-अलग विभागों की स्कीमों का जायज़ा भी लिया और उच्च अधिकारियों को इन योजनाओं का दायरा और बढ़ाने की हिदायत की जिससे बड़ी संख्या में हमारे नौजवानों को इसका लाभ मिल सके। बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन प्रिंस खुल्लर, वाइस चेयरमैन श्री विक्रम कम्बोज़, श्री जसविन्दर सिंह धुन्ना, श्री लखवीर सिंह, श्री जसप्रीत सिंह, श्री निर्मल दुल्लत और अवजिन्दर सिंह (सभी मैंबर) और खेल एवं युवक सेवाओं के डायरैक्टर श्री डी.पी एस खरबन्दा और तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजग़ार उपत्पत्ति एवं प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक विभागों के अन्य अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD