Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिविल अस्पताल में 50 बैडों का अत्याधुनिक कोविड विंग एक माह में बनेगा : अरुणा चौधरी

लोगों को स्वास्थ्य एडवाइजरी में ढिल न अपनाने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Oct 2020

Last updated on: Oct 12, 2020, 00:00 IST

पंजाब के समाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने आज यहां कहा कि सिविल अस्पताल होशियारपुर में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस 50 बैडों का विशेष कोविड वार्ड एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा।अरुणा चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बनाए जा रहे इस विशेष कोविड विंग में महिलाओ, पुरुषों व बच्चों के अलग-अलग वार्डों के अलावा टैस्टिंग लैब, प्रार्थना व काउंसलिंग रुप का विशेष इंतजाम होगा व यह विंग पूरी तरह आक्सीजन सप्लाई से लैस रहेगा।सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने आज यहां मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार व उड़मुड़ से विधायक संगत सिंह गिलजियां व डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की मौजूदगी में जिला होशियारपुर के अंदर कोरोना वायरस की रोकताम के लिए किए गए प्रबंधों व सुविधाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों से कोरोना मरीजों की मौजूदा गिनती व हालत संबंधी विस्तार में जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर पूरी तरह तसल्ली प्रकटाई।कोरोना वायरस की स्थिर हो रही स्थिति व पंजाब सरकार की ओर से पाबंदियों में लाई गई नरमी के मद्देनजर, मंत्री ने लोगों को इस वायरस से सावधान व चौकस रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग पंजाब सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जा रही हिदायतों व स्वास्थ्य एडवाइजरी के पालन में ढील न अपनाएं ताकि यह वायरस दोबारा न फैल सके।

पंजाब में कोविड केसों संबंधी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 21.45 लाख टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 1.23 लाख पाजीटिव पाए जाने के बाद 1.10 लाख लोग तंदुरुस्त होकर वापिस घर जा चुके हैं जबकि 10 हजार पाजीटिव केस रह गए हैं।उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से समय-समय पर लाकडाउन व कफ्र्यू को अमल में लाने के चलते कोरोना की मृत्यु दर 3 प्रतिशत रही। जिला होशियारपुर की बात करते हुए अरुणा चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस की असरदार ढंग से रोकथाम की गई, जिसके चलते लोगों को इस वायरस से बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि जिले में टैस्टिंग किट व अन्य जरुरी स्वास्थ्य सुविधाओं का पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,23,828 टैस्ट किए जा चुके हैं जिनमें से 1,11,816 नैगेटिव, 5069 पाजीटिव केस व 184 मौते हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कोविड की रोजाना सैंपलिंग बढ़ा कर 2200 के करीब कर दी गई है। जिले में 5 विशेष कोविड सुविधाओं का इंतजाम किया गया है जबकि सिविल अस्पताल होशियारपुर के साथ-साथ सब डिविजनों दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विशेष प्रबंध अमल में लाए गए हैं।कोरोना की रोकथाम, प्रबंधों व सुविधाओं की समीक्षा करने के बाद अरुणा चौधरी ने डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व जिला अधिकारियों सहित सिविल अस्पताल का दौरा कर प्रबंधों व सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को अपील की कि वे कोरोना वायरस संबंधी जारी हिदायतों व स्वास्थ्य एडवाइजरी के पालन में किसी भी किस्म की लापरवाही न अपनाएं।बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पंचाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपाल वीर सिंह, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD