Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भारत ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन को बाधित करने के पाकिस्तान के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 10 Oct 2020

Last updated on: Oct 10, 2020, 00:00 IST

गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नाम/एनएएम) को बाधित करने के पाकिस्तान के प्रयासों पर भारत ने उसे चेताया है।भारत ने शुक्रवार को गुटनिरपेक्ष देशों के सदस्य देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में पाकिस्तान के भारत विरोधी प्रलाप पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस मंच का उपयोग किसी सदस्य को दूसरे देश के खिलाफ अपना एजेंडा चलाने के लिए नहीं करना चाहिए। इससे मंच कमजोर होगा और वैश्विक नेतृत्व की क्षमता खो देगा।भारत के विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने शुक्रवार को एनएएम की वर्चुअल मंत्रिस्तरीय बैठक में कहा, "अगर हम अपने आंदोलन को ऐसे मंच तक सीमित करते हैं, जहां द्विपक्षीय शिकायतें या साथी सदस्य राष्ट्रों को शर्मसार करने के लिए ऐसा किया जाता है तो हम जल्द ही कमजोर और अप्रासंगिक इकाई बन जाएंगे और वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में हमारी कोई हिस्सेदारी नहीं रह जाएगी।"मुरलीधरन ने आंदोलन के संस्थापक सिद्धांतों को अपनाने की 65वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित की गई बैठक के दौरान अपनी बात रखी। इसकी थीम, "कोविड-19 सहित उभरती वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ अधिक प्रासंगिक, संयुक्त और प्रभावी एनएएम" रही। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर राग अलापा था, जिस पर भारत ने उसे इशारों-इशारों में करारा जवाब दिया है।मुरलीधरन ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही उसे अप्रासंगिक मुद्दों को उठाने के लिए जमकर लताड़ लगाई।मुरलीधरन ने आगे कहा कि सदस्यों को उन मुद्दों को उठाने से पहले सोचना चाहिए जो एजेंडे में नहीं हैं। मुरलीधरन ने यह भी कहा कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन का उद्देश्य कभी किसी दूसरे राज्य द्वारा किसी राज्य की क्षेत्रीय अखंडता को कम करना नहीं था और न ही हो सकता है।उन्होंने बैठक में कोविड-19 संकट से निपटने पर जोर देते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने की एनएएम की अनोखी परंपरा एक रास्ता प्रदान कर सकती है।उन्होंने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन को याद किया, जिसमें कहा गया था, "संकट से लड़ने में मानवता की मदद करने के लिए भारत की अपार वैक्सीन उत्पादन और वितरण क्षमता का उपयोग किया जाएगा।"मुरलीधरन ने इस दौरान आतंकवाद के मुद्दे को भी उठाया।मुरलीधरन ने कहा कि आतंकवाद और उसके समर्थकों ने अपने आतंक को बेरोकटोक फैलाना जारी रखा है। गलत सूचना और फर्जी खबरें सामाजिक सामंजस्य और सामूहिक सुरक्षा पर कहर ढा रही हैं। जलवायु परिवर्तन एक अस्तित्वगत खतरा बन गया है। साइबर सुरक्षा के खतरे और सीमांत प्रौद्योगिकियों के असमान प्रभाव से अशांति पैदा हो रही है। दुनिया की अधिकांश आबादी के लिए विकास की चिंता सर्वोपरि हैं।उल्लेखनीय है कि गुट-निरपेक्ष आंदोलन की स्थापना 1961 में हुई थी। भारत गुट-निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का संस्थापक सदस्य है। गुट-निरपेक्ष आंदोलन बांडुंग सिद्धांतों पर आधारित है, जो कि 1955 में बेलग्रेड शिखर सम्मेलन, एफ्रो-एशियाई सम्मेलन में अपनाया गया था।शुक्रवार की बैठक के अपने भाषण में कुरैशी ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए कहा, "जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के संघर्ष को क्रूरता से दबाया जा रहा है।"

 

Tags: Vellamvelly Muraleedharan , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , United Nations , Non-Aligned Movement , NAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD