Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ध्वनि भानुशाली ने 2021 में अपना अलग पक्ष दिखाने का किया वादा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Oct 2020

Last updated on: Oct 10, 2020, 00:00 IST

ध्वनि भानुशाली ने साल 2018 में लॉन्च होने के बाद दो साल के कम समय में एक गायिका के रूप में बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली है। वहीं अगले साल वह एक संगीत कलाकार के रूप में अपनी क्रिएटिविटी का अलग पक्ष दिखाने का वादा करती है। चाहे वह बॉलीवुड के गाने हों या 'दिलबर' या 'वास्ते' जैसे पॉप सिंगल्स हों, उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन ने उन्हें एक संपूर्ण कलाकार के रूप में अपने कौशल को चमकाने का मौका दिया है। ध्वनि ने आईएएनएस से कहा, "हम घर पर थे और परिवार के साथ समय बिता रहे थे। मैं 'रियाज' और संगीत सीखने पर ध्यान केंद्रित कर रही थी। मैंने देर से संगीत सीखना शुरू किया। इसलिए, मेरे लिए सीखने के हिस्से पर ध्यान केंद्रित करने का एक अच्छा समय था और मैं गाने बनाने की कोशिश कर रही थी। उम्मीद है, अगले साल हमारे पास कुछ होगा।"यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपने गाने लिखने का भी मौका मिला है, उन्होंने कहा, "मैं इस पर काम कर रही थी। यह मेरा एक पक्ष है, जिसे मैंने अभी तक नहीं प्रदर्शित किया है। उन्हें 2021 तक तैयार हो जाना चाहिए।"इससे पहले वह नवंबर में एक नया सिंगल लाने वाली हैं। उन्होंने कहा, "यह साल एक धमाके के साथ समाप्त होगा और फिर दूसरे धमाके के साथ शुरू होगा।"ध्वनि ने हाल ही में एक नया गाना 'बेबी गर्ल' रिलीज किया, जिसमें गायक गुरु रंधावा भी हैं। इसकी शूटिंग पिछले महीने गोवा में हुई थी।उन्होंने कहा, "मैं सचमुच डरी हुई थी। आप समझ सकते हैं कि इतने लोगों से मिलना (महामारी के बीच) एक पूरी तरह से अनजान शहर में जाना कैसा लगता है। जोखिम था, लेकिन आपको काम करना होगा। यह बहुत ही मजेदार था और सभी सावधानियों के साथ किया गया था। हम लगातार सैनिटाइजेशन कर रहे थे।"ध्वनि ने आगे कहा, "मेरा जीवन संगीत वीडियो के बारे में रहा है, लेकिन हालांकि यह रेमो (डिसूजा) सर के साथ था, तो यह एक बड़ा अवसर था। मैं वास्तव में उत्साहित थी। यहां तक कि गुरु भी थे। मुझे उनसे मैच करना था।"संगीत वीडियो में उन्हें मजा आता है, लेकिन फिल्म में अभिनय करने के बारे में अभी वह सपना नहीं देख रही है।गायिका ने कहा, "अभी के लिए मैं अपने संगीत करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं, पहले पॉप स्टार बनना चाहती हूं और फिर अगर मैं अच्छी रही तो अन्य चीजों में भी हाथ आजमाऊंगी। तीन घंटे की फिल्म करना आसान नहीं है। विभिन्न ²श्यों को करना एक अलग बॉल गेम है। आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इसलिए मुझे कुछ समय चाहिए।"

 

Tags: Dhvani Bhanushali , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD