Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रिंस खुल्लर ने कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन का पद संभाला

ब्रह्म मोहिंद्रा, ओ.पी. सोनी और राणा गुरमीत सिंह सोढी ने नव नियुक्त सीनियर वाइस चेयरमैन को दी बधाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Oct 2020

Last updated on: Oct 07, 2020, 00:00 IST

पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन प्रिंस खुल्लर ने आज यहां म्यूंसिपल भवन सैक्टर -35 में स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान संबंधी मंत्री श्री ओ.पी. सोनी और खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी की उपस्थिति में अपना पद संभाला।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे और समर्पित पार्टी वर्कर श्री खुल्लर को मुबारकबाद देते हुये राणा गुरमीत सिंह सोढी ने उम्मीद जताई कि वह इस नयी जि़म्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाते हुये राज्य के नौजवानों की सेवा के प्रति तत्पर रहेंगे। श्री खुल्लर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समाज कल्याण और शिक्षा सैल्ल के चेयरमैन भी हैं और वह तीन सालों से प्रांतीय हैल्थ मिशन के मैंबर हैं। वह पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सचिव और जि़ला कांग्रेस कमेटी शहरी अमृतसर के जनरल सचिव जैसे पदों पर भी रह चुके हैं।इस मौके पर श्री ब्रह्म मोहिंद्रा और श्री ओ.पी. सोनी ने भी सीनियर वाइस चेयरमैन प्रिंस खुल्लर को शुभ कामनाएं दीं और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की। श्री खुल्लर ने नौजवानों में नशों के रुझान पर गहरी चिंता का प्रगटावा करते हुये कहा कि पंजाब सरकार पहले ही इस खतरे के साथ ज़ोरदार ढंग से देख रही है और अब इस खतरे की जड़ें खोदने की जि़म्मेदारी नौजवानों की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मदद से पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड इस लड़ाई को शिखर पर लेकर जाऐगा और खेल के क्षेत्र में पंजाब की पुरानी शान बहाल करेगा। उन्होंने कहा कि चाहे उन्होंने औपचारिक तौर पर आज यह पद संभाला है परन्तु वह अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत से ही नौजवानों की शक्ति को रचनात्मकता तरफ़ लाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस पद के लिए उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।समागम के दौरान संसद मैंबर गुरजीत औजला, विधायक डा. राज कुमार वेरका, पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर बिंद्रा, पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन डी.पी. रैडी, पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के जनरल सचिव मोहित महिंद्रा, गुरजोत ढींडसा, निर्मल दुल्लट, जसप्रीत धुन्ना, विक्रम, ए.पी. सिंह, करन बोपाराए, मैंबर पी.पी.एस.सी. लोकनाथ आंगरा, चेयरमैन कृषि विकास बैंक कमलदीप, चेयरमैन पनसीड जुगल किशोर और वाइस चेयरमैन पंजाब एग्रो बन्नी संधू उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Brahm Mohindra , O P Soni , Prince Khullar , Punjab Youth Development Board , PYDB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD