Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

बाबा बन्दा सिंह बहादुर के जीवन और दर्शन सम्बन्धी पुस्तक का लोकार्पण

बाबा बन्दा सिंह बहादुर ने काश्तकारों को ज़मीन के मालिकाना हक यकीनी बनाए : कृष्ण कुमार बावा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Oct 2020

Last updated on: Oct 07, 2020, 00:00 IST

बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन द्वारा बाबा बन्दा सिंह बहादुर के जीवन, शहादत और दर्शन बारे पुस्तक लोकार्पण की गई।पुस्तक लोकार्पण समारोह के मुख्य मेहमान विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने बोलते हुए कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी द्वारा नामज़द जनरल बन्दा सिंह बहादुर के बलिदान स्वरूप ही आज सिखों का दुनिया में सिर ऊँचा है और किसान अपनी ज़मीनों के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन बधाई की पात्र है जिसने इतिहास रचने वाले महान जनरल का इतिहास लिखित रूप में संरक्षित रखने का प्रयास किया है।पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के चेयरमैन और फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि बन्दा सिंह बहादुर का बलिदान अपने आप में एक मिसाल है और यह पुस्तक आने वाली पीढ़ी को बाबा जी की जीवन यात्रा और बलिदानों से अवगत करवाएगी। बन्दा सिंह बहादुर ने काश्तकारों को ज़मीन के मालिकाना हक दिलाकर बड़ी क्रांति लाई थी। श्री बावा ने कहा कि बाबा जी का 350वां जन्म दिवस धूम-धाम से मनाएंगे जिसके लिए कोरोना महामारी के दौरान हिदायतों के अनुसार देश विदेश में समारोह करवाए जाएंगे। 

उन्होंने इस अवसर पर छुट्टी घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया।पुस्तक के प्रकाशन के लिए उन्होंने चेतना प्रकाशन लुधियाना और उनके लेखकों, बुद्धिजीवियों का धन्यवाद किया जिनके लेख इस पुस्तक में शामिल हैं।पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा ने कहा कि बंदा बहादुर की शहादत हमारे भीतर बलिदान का जज़्बा पैदा करती है। बंदा बहादुर की दूरदर्शी सोच थी कि ज़मीनों को जोतने वाले ही ज़मीन के मालिक होने चाहिएं जो अपने फ़ैसले आप कर सकें।पुस्तक की जान-पहचान करवाते हुए प्रसिद्ध थिएटर कलाकार डॉ. निर्मल जोढ़ा ने कहा कि यह एक अकादमिक दस्तावेज़ है जो बंदा बहादुर की शख़्िसयत के दर्शन करवाता है। पुस्तक के संपादक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि इतिहास का संरक्षण समय की ज़रूरत होती है।इस मौके पर उमराओ सिंह छीना, बाबा अमनदीप, प्रशासनिक सचिव अमनदीप बावा, पुशपिन्दर शर्मा, फाउंडेशन के यूथ विंग के अध्यक्ष बिक्रम सिंह घुम्मन, बावा रवीन्द्र नंदी, अर्जुन बावा, बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के चण्डीगढ़ इकाई के प्रधान हरिन्दर सिंह हंस और चेयरमैन जगमोहन सिंह बराड़ उपस्थित थे।

 

Tags: Krishan Kumar Bawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Gurkirat Singh Kotli , Baba Banda Singh Bahadur , PSIDC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD