Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जैविक चक्र को बनाए रखने हेतु वन्यजीव संरक्षण और विकास एक साथ होना चाहिए : साधु सिंह धर्मसोत

छतबीड़ चिडिय़ाघर ने वल्र्ड एसोसिएशन ऑफ़ ज़ूज़ एंड एक्वेरियम (वाज़ा) की सदस्यता हासिल की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर , 07 Oct 2020

Last updated on: Oct 07, 2020, 00:00 IST

वन्यजीव संरक्षण सप्ताह को मनाने हेतु छतबीड़ चिडिय़ाघर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि जैविक चक्र को बनाए रखने के लिए वन्यजीव संरक्षण और विकास साथ-साथ किया जाना चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुन: दृढ़ करने के लिए वन्यजीव संरक्षण सप्ताह एक आदर्श अवसर है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण हमारे लोकाचार में शामिल है और यह हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न अंग है।छतबीड़ चिडिय़ाघर पर तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री के टीजऱ को जारी करते हुए मंत्री ने बताया कि छतबीड़ चिडिय़ाघर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और अब इसने वल्र्ड एसोसिएशन ऑफ़ ज़ूज़ एंड एक्वेरियम (वाज़ा) की सदस्यता हासिल कर ली है। उन्होंने बताया कि चिडिय़ाघर में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और जल्द ही डायनासोर पार्क और फूड प्लाजा को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।मंत्री ने बताया कि सबसे अधिक वेटलैंड रामसर साईटें होने के मामले में यूपी के बाद पंजाब दूसरे स्थान पर आता है। पंजाब में ऐसी 6 साईटें हैं जिससे यह यूपी के बिल्कुल करीब है जहां ऐसी 7 साईटें हैं। 

उन्होंने बताया कि पहले केवल तीन साइटें थीं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के योग्य मार्गदर्शन में, 2019 में, तीन और साइटें जैसे कि केशोपुर, नंगल वेटलैंड्स और ब्यास रीवर सिस्टम वेटलैंड रामसर साइटों के तौर पर शामिल हुए हैं।उन्होंने कहा कि पशु अदला-बदली कार्यक्रम के तहत जल्द ही बाघों और भालुओं की नई प्रजातियों को भी छतबीड़ चिडिय़ाघर में लाया जाएगा। पिछले साल ब्यास में एक एलिगेटर को सफलतापूर्वक छोड़े जाने के बाद अब ब्यास में साल के अंत तक पानी का स्तर कम होने के बाद 25 से 30 और एलिगेटर छोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंडस वैली डॉल्फिन संरक्षण योजना और हरिके और सिसवां इको टूरिज्म योजना का विकास प्रक्रियाधनी है।इससे पहले मंत्री ने चिडिय़ाघर की सर्विस एंटरी में कोविड के मद्देनजर निर्मित बायोसेफ्टी चैंबर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चिडिय़ाघर में ही पैदा हुए दुर्लभ किस्म के भारतीय लोमड़ी के बच्चों को भी आम जनता के लिए समर्पित किया।इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, जितेंद्र शर्मा, एसीएस वन श्रीमती रवनीत कौर, मुख्य वन्यजीव वार्डन पंजाब आरके मिश्रा, निदेशक छतबीड़ चिडिय़ाघर श्री सौदागर आईएएस भी उपस्थित थे।मंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों को सम्मान के तौर पर पुरस्कार प्रदान किए।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Punjab Social Welfare and Minorities , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD