Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

घर-घर रोजगार : स्माल कैटागिरी में होशियारपुर प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहा : सुंदर शाम अरोड़ा

2000 बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लक्ष्य को पार करते हुए 5109 नौजवानों को दिलवाया रोजगार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Oct 2020

Last updated on: Oct 06, 2020, 00:00 IST

बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत छठे राज्य स्तरीय रोजगार मेले की स्माल कैटागिरी में जिला होशियारपुर को प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिला होशियारपुर को  2000 बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने के मिले लक्ष्य से ढाई गुणा अधिक नौकरियां दिलवाते हुए जिला प्रशासन ने 5109 नौजवानों को अलग-अलग कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया। उन्होंने बताया कि इन नौजवानों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक अलग-अलग कंपनियों से संबंधित क्षेत्रों में 1.08 लाख रुपए से लेकर 3.60 लाख रुपए तक वार्षिक पैकेज पर नौकरियां मिली हैं।मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कांग्रेस के लोक सभा सदस्य राहुल गांधी की उपस्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छठे राज्य स्तरीय मैगा रोजगार मेले के समापन पर स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से शिरकत करने के बाद उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार के इस बेमिसाल प्रयास ने बेरोजगारों को नई दिशा दिखाते हुए उनके भविष्य को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 बेरोजगार मेले लगाए गए जिनमें से 112 कंपनियों ने हिस्सा लिया व 6615 पदों के लिए उपस्थित हुए सात हजार के करीब नौजवानों में से 5109 उम्मीदवारों को मौके पर ही नौकरी के लिए चुना गया। उन्होंने बताया कि इन मेलों में 4396 लडक़े व 713 लड़कियों की बैंकिंग, बीमा, अस्पताल, स्कूल व कालेज, आटो मोबाइल, टैक्सटाइल, सिक्योरिटी, प्लाइवुड आदि क्षेत्रों के अलावा लोकल उद्योगों के लिए चुनाव किया गया।

घर-घर रोजगार मिशन को सफलतापूर्वक लागू करने पर पंजाब सरकार की प्रशंसा करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि इस मिशन के अंतर्गत अब तक 58 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां, 4.17 लाख नौजवानों को अलग-अलग उद्योगों में रोजगार मुहैया करवाने के साथ-साथ 93 हजार उम्मीदवारों को छठे राज्य स्तरीय मैगा रोजगार मेले में नौकरियां मुहैया करवाई गई हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार की ओर से 8.80 लाख नौजवानों को खुद के कारोबार शुरु करने के लिए अलग-अलग बैंकों से ऋण मुहैया करवाने में अहम भूमिका निभाई गई है ताकि यह नौजवान अपने-अपने कारोबार के सुचारु ढंग से चला कर पैरों पर खड़े हो सकें। एक सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री ने स्पष्ट किया कि इन रोजगार मेलों में डी.सी रेटों से कम तो नौकरी दिलाई ही नहीं जा सकती है व कम से कम वेतन 10 हजार के करीब होता है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में वार्षिक 1.08 लाख रुपए से लेकर साढ़े तीन लाख रुपए से अधिक के पैकेज उम्मीदवारों को मुहैया करवाए गए हैं।अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप को केंद्र सरकार की ओर से बंद करने संबंधी पूछे सवाल के जवाब में सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन विद्यार्थियों के लिए पंजाब सरकार की ओर से वजीफा स्कीम चलाने की घोषणा कर दी है जो कि जल्द ही लागू कर दी जाएगी।इस मौके पर अन्यों के अलावा हल्का शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया, हल्का चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार, हल्का दसूहा के विधायक अरुण डोगरा, हल्का मुकेरियां के विधायक इंदू बाला, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह, मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन राजेश गुप्ता, जिला रोजगार व कारोबार अधिकारी कर्म चंद, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व अलग-अलग कंपनियों में रोजगार हासिल करने वाले नौजवान भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , #GharGharRozgar , Ghar-Ghar Rozgar Mission , Ghar Ghar Rozgar , #GharGharRozgarMission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD