Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राणा गुरमीत सिंह सोढी ने 8 करोड़ की लागत के साथ श्री गुरु रामदास खेल स्टेडियम की अपग्रेडेशन का नींव पत्थर रखा

खेल स्टेडियम में 400 मीटर एथलैटिकस ट्रैक, 6 लेन के सिंथैटिक ट्रैक, नये पवैलियन ब्लॉक, आधुनिक जिम और खेल मैदानों का होगा निर्माण

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2020

Last updated on: Oct 01, 2020, 00:00 IST

पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज गुरूहरसहाए जिला फिऱोज़पुर में 8 करोड़ रुपए की लागत के साथ श्री गुरु रामदास स्टेडियम की अपग्रेडेशन का नींव पत्थर रखा।संक्षिप्त समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री राणा सोढी ने बताया कि 8 करोड़ से अधिक की राशि के साथ इस खेल स्टेडियम का अपग्रेडेशन का जायेगा, जिसमें 400 मीटर एथलैटिकस ट्रैक, 6 लेन सिंथैटिक ट्रैक, नये पवेलियन ब्लॉक, आधुनिक जिम और खेल मैदानों के निर्माण का काम करवाया जायेगा जिससे खिलाडिय़ों को आधुनिक खेल सहूलतें मुहैया करवाई जा सकें।उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में खेल को प्रफुलित करने और खिलाडिय़ों को बढिय़ा खेल सहूलतें मुहैया करवाने के लिए विशेष यत्न कर रही है। इसके अंतर्गत राज्य में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नये स्टेडियमों का निर्माण और पहले बने स्टेडियमों के अपग्रेडेशन का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।राणा सोढी ने आगे बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से इलाके के हॉकी प्रेमियों की माँग को पूरा करते हुये शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के मौके पर फिऱोज़पुर में 5.5 करोड़ की लागत से एस्टरोट्रफ लगवाने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि फिऱोज़पुर की धरती को हॉकी की नरसरी और हॉकी के गढ़ के तौर पर जाना जाता है क्योंकि जहाँ फिऱोज़पुर की धरती ने सैंकड़ों हॉकी खिलाड़ी पैदा किये हैं, वहाँ कई हॉकी ओलम्पियन भी पैदा किये हैं। उन्होंने कहा कि एस्टरोट्रफ लगने से न सिफऱ् फिऱोज़पुर इलाके को लाभ होगा, बल्कि आसपास के जि़लों को भी बड़ा फ़ायदा मिलेगा।उन्होंने कहा कि राज्य के खेल विभाग की तरफ से खेल को प्रफुलित करने और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा करने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत जहाँ पंजाब सरकार की तरफ से खेल इनामों में भारी विस्तार किया गया है, वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियाँ देने के भी उपराले किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उच्च स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।इस मौके पर डिप्टी कमिशनर गुरपाल सिंह चाहल, सीनियर कांग्रेसी नेता अनुमीत सिंह हीरा सोढी, एस.डी.एम. परमिन्दर सिंह अरोड़ा, ऐक्सियन संजय महाजन खेल विभाग, जिला खेल अफ़सर सुनील शर्मा, नीलम तहसीलदार, गुरदीप सिंह ढिल्लों, अमृतपाल सिंह, नसीब सिंह संधू, दविन्दर जंग, चेयरमैन मार्केट कमेटी वेद प्रकाश, प्रधान आढ़तिया एसोसिएशन रवि शर्मा, अंग्रेज सिंह, बलकार सिंह, विक्की संधू, चेयरमैन ब्लॉक कमेटी सोहन सिंह, नछत्तर सिंह, कुलदीप धवन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और इलाका निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD