Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-2020 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 30 Sep 2020

Last updated on: Sep 30, 2020, 00:00 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के विजयी रथ को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रोक दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने राजस्थान के सामने 175 रनों की चुनौती रखी। पिछले दो मैचों में राजस्थान ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देखकर बहुत मुमकिन था कि राजस्थान जीत की हैट्रिक लगा दे, लेकिन दिनेश कार्तिक की बेहतरीन कप्तानी ने राजस्थान को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 137 रनों पर रोक दिया और कोलकाता ने 37 रनों से यह मुकाबला जीता।कोलकाता की जीत के नायक उसके दो युवा गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी रहे। मावी ने चार ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट लिए।. नागरकोटी ने चार ओवरों में सिर्फ 13 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए।चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सामना करने उतरी राजस्थान ने दूसरे ओवर में कप्तान स्टीव स्मिथ (3) का विकेट गंवा दिया। पैट कमिंस ने हिस्से स्मिथ का विकेट आया।संजू सैमसन इस मैच में आठ रन से निजी योग से आगे नहीं जा पाए। मावी की गेंद पर सुनील नरेन ने उनका कैच पकड़ा। मावी ने ही बटलर (21) को आउट कर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा दिया।मावी के साथी नागरकोटी ने राजस्थान के एक और अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (2) को आउट कर दिया। युवा रियान पराग (1) भी नागरकोटी का शिकार हो गए।पिछले मैच में एक ओवर में पांच छक्के मारने वाले राहुल तेवतिया (14) भी आज कुछ नहीं कर पाए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

यहां से कोलकाता की जीत सिर्फ औपचारिकात मात्र रह गई थी। अंत में जरूर टॉम कुरैन ने लड़ाई लड़ी जिसमें वो अकेले रहे। कुरैन ने इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 35 गेंदों पर 54 रन बनाए। उन्होंने दो चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए।इससे पहले कोलकाता ने शुभमन गिल के साथ एक बार फिर पारी की शुरुआत के लिए नारायण को भेजा। नारायण को उथप्पा ने तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर जीवनदन दे दिया। इस समय गेंदबाज जयदेव उनादकट थे। उनादकट ने हालांकि पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर नारायण को बोल्ड कर दिया। इससे पहले दो गेंदों पर नारायण ने एक चौका और एक छक्का जड़ा था। इन्हीं की मदद से नारायण ने 15 रन बनाए।पहला विकेट जल्द गिर जाने के बाद एक बार फिर दबाव गिल और नीतीश राणा पर था। दोनों ने कोशिश की और कुछ हद तक सफल भी रहे। राणा (22) हालांकि पैर जमाने के बाद अपने रंग में लौटते तभी तेवतिया ने उन्हें पराग के हाथों कैच कराया।आंद्रे रसेल मैदान पर आ चुके थे और इसलिए स्मिथ ने जोफ्रा आर्चर को बुलाया। आर्चर, रसेल को आउट तो नही कर पाए लेकिन गिल (47 रन, 34 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) को आउट जरूर कर दिया।आर्चर ने ही दिनेश कार्तिक (1) को अपना शिकार बनाया। रसेल के जाने के बाद टीम को एक मजबूत स्कोर देने का दारोमदार इयोन मोर्गन (नाबाद 34 रन, 23 गेंद, 2 छक्के) पर था। इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ने ज्यादा तेजी से तो रन नहीं बनाए, लेकिन अंत तक खड़े होकर टीम को 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक जरूर पहुंचा दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Kolkata Knight Riders , KKR , Rajasthan Royals , Shubman Gill , Eoin Morgan , Shivam Mavi , Kamlesh Nagarkoti , Varun Chakravarthy , #RRvKKR #KKRHaiTaiyaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD