Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

71वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव मुल्लांपुर जंगल में मनाया गया

श्री गुरू तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर हर गांव में 400 पौधे लगाने की मुहिम की शुरू

Listen to this article

5 Dariya News

मुल्लांपुर (एस.ए.एस.नगर) , 30 Sep 2020

Last updated on: Sep 30, 2020, 00:00 IST

71वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव मनाने सम्बन्धी आज मुल्लांपुर जंगल में पौधे लगाए गए।वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने इस समागम की अध्यक्षता की। इस मौके पर श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित हरगाँव में 400 पौधे लगाने की मुहिम भी शुरू की गई।इस मौके पर संबोधन करते हुये वन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब की हिदायतों के अनुसार श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को मनाने के लिए हर गाँव में 400 पौधे लगाए जाएंगे। ग्रीनिंग पंजाब मिशन के तहत यह मुहिम चलाई जा रही है और इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब राज्य के कुल 12986 गाँवों में लगभग 52 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।मुल्लांपुर वन क्षेत्र में ‘नगर वन ’ स्थापित करने के काम की शुरूआत करते हुये उन्होंने बताया कि इसको 37 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग को गमाडा ने मुल्लांपुर-सिसवां सडक़ के निर्माण के लिए विभाग की तरफ से दी ज़मीन के बदले उक्त ज़मीन दी गई थी। इस ज़मीन का ज़्यादातर हिस्सा बंजर था परन्तु विभाग के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप कई किस्मों के पौधे लगाने की कोशिश और जांच की गई और अंत में इस क्षेत्र को ‘नगर वन ’ के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके चारों तरफ़ कँटीली तार लगाई जायेगी और वन में से निकलने के लिए रास्ते बनाऐ जाएंगे जिससे लोग इस क्षेत्र का दौरा कर सकें और वन की सुंदरता का आनंद का लुफ्त ले सकें। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र लोगों को ताज़ी और शुद्ध हवा मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध होगा।वन मंत्री ने बताया कि मुल्लांपुर के जंगलों में 2.5 एकड़ क्षेत्रफल में एक चंदन की लकड़ी का कलस्टर भी स्थापित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि चंदन के वृक्षों की वृद्धि के लिए यह तजुर्बा काफ़ी सफल रहा है। दरअसल, यह नया कलस्टर देश व्यापी रूचि को बढ़ा रहा है और वुड्ड इंस्टीट्यूट बेंगलुरु के वनस्पती वैज्ञानियों ने भी इस साइट का दौरा किया।

उन्होंने आगे बताया कि वन विभाग की ज़मीन को कब्ज़े से मुक्त करने का काम मिशन के तौर पर किया गया है जिसके अंतर्गत पठानकोट के 12000 एकड़ क्षेत्रफल समेत 20,000 एकड़ क्षेत्रफल से कब्ज़े हटाए गए हैं। इस सम्बन्धी कानूनी दख़ल जारी है और जल्द ही ज़मीन का अन्य बड़ा हिस्सा फिर वन विभाग के अधीन आ जायेगा।मंत्री ने बताया कि भारत के वन संबंधी सर्वेक्षण के द्वारा किये गए सैटेलाइट मूल्यांकन के अनुसार पंजाब में ग्रीन कवर 900 वर्ग किलोमीटर से बढक़र 1800 वर्ग किलोमीटर हो गया है और पिछले दो सालों में 11 वर्ग किलोमीटर का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि वन के अधीन क्षेत्रफल को दोगुना करना एक बड़ा कार्य है और इसमें और विस्तार करने के लिए हमें योजनाबद्ध ढंग से पौधे लगाने की जरूरत है।यह भी बताया गया कि वन विभाग ने साल 2020 -21 के दौरान विभिन्न योजनाओं के द्वारा लगभग 5237 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधे लगाने लक्ष्य निश्चित किया है। विभाग की तरफ से एग्रो फोरेस्टी स्कीम के अंतर्गत किसानों को उनकी ज़मीनों में 24 लाख पौधे लगाने के लिए सहायता दी जा रही है।आई-हरियाली एप 2018 -19 में लांच की गई थी जोकि काफ़ी सफल रही। अब तक इस एप को 2,94,250 व्यक्तियों की तरफ से डाउनलोड किया गया है और आई-हरियाली एप के द्वारा 306568 पौधे दिए जा चुके हैं।श्री धर्मसोत ने कहा कि सिफऱ् पौधे लगाना ही काफ़ी नहीं है। यह भी यकीनी बनाना चाहिए कि हर एक पौधा एक पेड़ बने, इसलिए ‘वन मित्र ’ नामक एक पौधे के बचाव पर आधारित प्रोत्साहन स्कीम शुरू की गई है जिसके अंतर्गत लोगों को पौधों की देखभाल के लिए भुगतान किया जाता है।जि़क्रयोग्य है कि कोरोना महामारी के फैलाव के कारण वन महोत्सव जुलाई महीने में नहीं करवाया गया। सावधानी इस्तेमाल करते हुये कोई सार्वजनिक जलसा नहीं किया गया और समूचा समागम राज्य स्तर के साथ साथ वन मंडल स्तर पर भी करवाया गया और वीडियो काँफ्रंसिंग के द्वारा इस का प्रसारण किया गया।इस मौके पर ए.सी.एस. (वन और वन्य जीवन संभाल) रवनीत कौर, प्रमुख चीफ़ कंजरवेटर वन जतिन्दर शर्मा, सौरभ गुप्ता, परवीन कुमार और वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Punjab Social Welfare and Minorities , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , GAMADA , Nagar Van , Mullanpur , Mullanpur forest , 71th State level Vanmahotsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD